Modi Japan Visit: जापानी PM की पत्नी को मोदी ने दिया खास तोहफा, PM इशिबा को दिया 'रामेन बाउल'
Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और उनकी पत्नी योशिको नाकामुरा को खास तोहफे गिफ्ट किए। ये गिफ्ट भारतीय कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों के बीच एक अच्छ बॉन्ड बनाते हैं।
चांदी का चॉपस्टिक और रामेन बाउल
प्रधानमंत्री मोदी ने शिगेरू इशिबा को चांदी की चॉपस्टिक के साथ रामेन बाउल भेंट किए। ये कटोरे भारतीय कलात्मकता और जापानी पाक परंपरा का अनूठा संगम हैं। इनमें एक बड़ा भूरा मूनस्टोन बाउल और चार छोटे बाउल चांदी की चॉपस्टिक के साथ शामिल हैं, जो जापान की डोनबुरी और सोबा परंपराओं से प्रेरित हैं।

क्या है रामने बाउल में खास?
इन रामेन बाउल में लगा मूनस्टोन आंध्र प्रदेश से मंगाया गया था, जिसकी आभूषण जैसी शानदार चमक, नायाब दिखना और सुरक्षा का प्रतीक है। बाउल का आधार मकराना संगमरमर से बना है, जिसमें राजस्थान की पारंपरिक पर्चिन कारी शैली में विन्टेज प्रीशियस स्टोन का काम किया गया है।
जांगथांगी बकरी के ऊन से बना शॉल
इसके अलावा, पीएम मोदी ने जापानी पीएम की पत्नी योशिको नाकामुरा को पश्मीना शॉल गिफ्ट में दिया, जिसे एक हाथ से पेंट किए गए पपीयर-माचे बॉक्स में रखा गया था। यह शॉल लद्दाख की चांगथांगी बकरी के महीन ऊन से बनी है, जो अपनी कोमलता, गर्माहट और हल्केपन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
शॉल के पीछे की कहानी
कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुना गया यह शॉल सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे कभी राजपरिवारों द्वारा पसंद किया जाता था। शॉल में हाथीदांत के रंग का आधार है, जिस पर जंग लगे, गुलाबी और लाल रंगों में नाजुक फूलों और पैस्ले पैटर्न की नक्काशी की गई है, जो कश्मीरी शिल्प कौशल का सटीक उदाहरण है।
यह शॉल फूलों और पक्षियों के रूपांकनों से सजाए गए एक हाथ से चित्रित पपीयर-माचे बॉक्स में आता है, जो इसकी सुंदरता और सांस्कृतिक मूल्य को बढ़ाता है। शॉल और बॉक्स दोनों ही कश्मीर की कलात्मकता, विरासत और कालातीत लालित्य को दर्शाते हैं।
कैसी रही यात्रा?
अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के समापन पर, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 'प्रोडक्टिव' बताया और यात्रा के दौरान प्राप्त सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को इस दौरान मिले शानदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी की आठवीं यात्रा
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जापान की यह यात्रा शानदान नतीजों के लिए याद रखी जाएगी, जिससे हमारे देशों के लोगों को लाभ होगा। मैं पीएम इशिबा, जापानी लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।" कार्यभार संभालने के बाद से जापान की यह पीएम मोदी की आठवीं यात्रा थी, जो भारत-जापान संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications