लंदन में गूंजे 'हक है हमारा आजादी' और 'मोदी फॉर बलूचिस्तान' के नारे
लंदन। बलूचिस्तान में पाकिस्तान का विरोध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (CPEC) के विरोध में बलोच और सिंधी नेताओं ने लंदन में चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 'मोदी फॉर बलूचिस्तान' के नारे भी लगे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। नाराज लोगों ने 'है हक हमारा आजादी' और 'कदम बढ़ाओ मोदी जी हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे भी लगाए।
'जनता की मर्जी के खिलाफ कुछ नहीं होगा'
बलोच नेता नूरदीन मेंगल ने कहा, 'पाकिस्तान और चीन की कोशिश रहती है कि जो चीज छीन सकते हो छीन लो, लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि बलूचिस्तान में वहां की जनता की मर्जी के खिलाफ कुछ नहीं होगा।'
Baloch&Sindhi leaders protest against CPEC outside Chinese Embassy in London,raise "PM Modi for Balochistan" sloganshttps://t.co/ZUyRa1IPyi
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016
वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस के चेयरमैन लाखू लुहाना ने कहा कि CPEC को किसी हालत में मंजूर नहीं किया जाएगा।
सिंध में भी लगे आजादी के नारे
गिलगिट, पीओके और बलूचिस्तान के बाद अब सिंध में भी 'आजादी' के नारे लगे हैं। लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए अलग सिंधदेश की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications