नरेन्द्र मोदी और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात में आखिर ऐसी क्या बात हुई? भारत ने कनाडा के दावों को किया खारिज

During a recent meeting, India dismissed claims of significant discussions between Prime Minister Modi and Trudeau, highlighting ongoing concerns over Khalistani activities and Canadian security.

India-Canada News: भारत ने कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के बीच कोई ठोस बातचीत नहीं हुई। भारत का ये बयान तब आया है, जब जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था, कि लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ "कनाडाई लोगों की सुरक्षा" के बारे में चिंता जताई थी।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कि उन्होंने "हमें जो काम करने की ज़रूरत है" उसके बारे में बात की और उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव का संकेत देते हुए कहा, कि उन्होंने भारत पर 2023 में कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

India-Canada News

निज्जर अपनी मौत से पहले कनाडा में शरण ले रहा था और 10 जून 2023 को उसकी कुछ बाइकसवारों ने हत्या कर दी थी।

ट्रूडो की टिप्पणी के जवाब में, सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है, कि दोनों नेताओं के बीच आमना-सामना हुआ, लेकिन "कोई ठोस चर्चा नहीं हुई"।

सूत्रों ने कहा, "भारत को उम्मीद है, कि कनाडा की धरती पर भारत विरोधी खालिस्तानी गतिविधियों को होने नहीं दिया जाएगा और कनाडा की धरती से भारत के खिलाफ हिंसा, उग्रवाद और आतंकवाद की वकालत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो अभी तक नहीं हुई है।"

भारतीय पक्ष ने कनाडा में बढ़ते उग्रवाद पर फिर से चिंता जताई और उग्रवादी समूहों, संगठित अपराध, ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी के बीच बढ़ते गठजोड़ का हवाला दिया। सूत्रों ने कहा, "यह कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए।"

हालांकि भारत, कनाडा के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है, लेकिन अधिकारियों ने जोर देकर कहा, कि जब तक कनाडा सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त और सत्यापन योग्य कार्रवाई नहीं करती है, जो सक्रिय रूप से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं और भारत के साथ-साथ कनाडा में भी नफरत, गलत सूचना, सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा को बढ़ावा देने की साजिश रचते हैं, तब तक संबंधों को सुधारा नहीं जा सकता है।

जबकि, जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत को "संक्षिप्त आदान-प्रदान" बताया था, लेकिन उन्होंने कोई विशेष विवरण नहीं दिया।

उन्होंने कहा था, कि "मैंने कई बार कहा है कि कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बनाए रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारियों में से एक है, और मैं इसी पर ध्यान केंद्रित रखूंगा।"

पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों के "विश्वसनीय आरोप" लगाने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को "बेतुका" और "प्रेरित" बताते हुए दृढ़ता से खारिज कर दिया। खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और भारत सरकार द्वारा वांछित हरदीप सिंह निज्जर को जून 2023 में कनाडा के सरे में टारगेटेड गोलीबारी में मार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+