ना रैंप वॉक, ना फोटोशूट, फिर भी अपनी लंबाई की वजह से हर महीने 75 लाख से भी ज्यादा कमाती है ये मॉडल

ना रैंप वॉक, ना फोटोशूट, फिर भी अपनी लंबाई की वजह से हर महीने 75 लाख से भी ज्यादा कमाती है ये मॉडल

नई दिल्ली, 16 जून: दुनिया भर के अलग-अलग लोग किस तरह की महिलाओं के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं, इसको नापने का कोई पैमाना तो है नहीं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जो लंबी महिलाओं को देख आकर्षित होते हैं। यूएस फ्लोरिडा की रहने वाली एक मॉडल की किस्मत उनकी लंबाई ने बदल दी है। अपनी लंबाई की वजह वह महिला हर महीने 75 लाख से भी अधिक रुपये कमाती हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला को इसके लिए कोई प्रोफेशनल फोटोशूट या प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना होता, वो सिर्फ एडल्ट ऐप ओनलीफैन पर अपना वीडियो बनाकर डालती हैं, जिसमें वह अपने लंबे होने का फायदा गिनाती हैं। आइए जाने कैसे कर रही हैं वो लाखों में कमाई?

6 फीट 2 इंच की है ये मॉडल

6 फीट 2 इंच की है ये मॉडल

यूएस फ्लोरिडा की रहने वाली मॉडल मैरी टेमारा 6 फीट 2 इंच की हैं। मैरी टेमारा एडल्ट ऐप ओनलीफैन पर अपनी लंबाई के फायदे गिनाने वाले वीडियो डालकर हर महीने प्रति माह £80k से अधिक कमाती है। भारतीय रुपये में ये 75 लाख 66 हजार के करीब है। मैरी कई अलग-अलग वीडियो बनाती हैं जहां वह अपनी लंबाई के फायदों के बारे में बात करती हैं और सामान्य चीजों के इर्द-गिर्द खड़ी रहती हैं जो उनके सामने काफी छोटी लगती हैं। ऐसी वीडियो पर मैरी को लाखों में पैसे मिल रहे हैं।

पहले टिकटॉक आईं और फिर एडल्ट साइट पर मचाया धमाल

पहले टिकटॉक आईं और फिर एडल्ट साइट पर मचाया धमाल

मॉडल मैरी टेमारा का कहना है कि शुरुआत में वह सिर्फ टिकटॉक पर वीडियो डालती थीं। लेकिन बाद में वह एडल्ट साइट ओनलीफैन पर शिफ्ट हो गईं। मैरी टेमारा अपने परिवार में सिर्फ अकेली महिला नहीं हैं जो इतनी लंबी हैं। उसके परिवार के लोग उससे भी अधिक लंबे हैं। मैरी के पिता भी 6 फीट 2 इंच के हैं। लेकिन मैरी के दोनों भाई शेन ( 26) और ट्रॉय (24) दोनों 6 फीट 9 इंच लंबे हैं। दोनों बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।

'बचपन में लंबाई को लेकर किया जाता था तंग...'

'बचपन में लंबाई को लेकर किया जाता था तंग...'

डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल मैरी टेमारा को बचपन में उसकी लंबाई के कारण काफी तंग किया जाता था। लेकिन अब उन्हें इसपर काफी गर्व है। मॉडल मैरी टेमारा ने कहा, ''मुझे लंबा होने पर गर्व महसूस होने लगा है। मैंने पिछले साल पहली बार अपने दोस्तों के साथ 6 इंच की हील वाली सैंडल पहनी थी। मुझे उस वक्त लगा कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हूं। अगर लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं क्योंकि मैं लंबी हूं तो ये मेरी नहीं उनकी समस्या है।''

'मुझे पहले लंबी होने से नफरत थी...'

'मुझे पहले लंबी होने से नफरत थी...'

मैरी टेमारा का कहना है, "मैं हमेशा अपनी लंबाई की वजह से खुद से नफरत करती थी। मुझे इतना लंबा कभी होना ही नहीं था। मैं चाहती थी कि मैं छोटी लड़कियों जैसे बन जाऊं। जब मैंने पहली बार यह कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था कि मैं 6 फीट 2 इंच और 200lb (90 किलो) की हूं तो ...लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया..। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि लोगों से मुझे इतना सकारात्मकता और प्यार मिलेगा।''

'जो मुझे पहले नहीं चाहते थे उनके लिए भी मैं खूबसूरत हो गई...'

'जो मुझे पहले नहीं चाहते थे उनके लिए भी मैं खूबसूरत हो गई...'

मैरी टेमारा ने कहा, ''जो लोग पहले मेरी लंबाई का मजाक बनाते थे, जो लोग मुझे पहले नहीं चाहते थे, अब मैं उनके लिए भी एक खूबसूरत महिला हो गई हूं। बहुत सारे लोगों ने मुझे कहा था कि मैं बहुत लंबी हूं...ओनलीफैन ऐप पर जाने के बाद मुझे क्या करना है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे ही मैंने अपनी फोटोज और वीडिटो वहां शेयर की , मैं वायरल हो गई। धीरे-धीरे मुझे इस ऐप पर कैसे क्या करना है, सबकुछ समझ में आ गया।''

'लंबाई की वजह से मैरी को नहीं मिलता था कोई ब्वॉयफ्रेंड...'

'लंबाई की वजह से मैरी को नहीं मिलता था कोई ब्वॉयफ्रेंड...'

मैरी एक पूर्व लेखाकार थीं। वह अपनी नौकरी गंवाने और उसी समय के आसपास अपने ब्रेकअप के बाद ओनलीफैन ऐप पर सक्रिय हुई थीं। मैरी ने कहा,'' मेरी लंबाई की वजह से मुझे कोई डेट करने को भी तैयार नहीं था। कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनता था। डेटिंग वास्तव में मेरे लिए मुश्किल था। मैं केवल लंबे लोगों की तलाश करती थी। बहुत सारे लोगों को जब मैं कहती थी कि मैं लंबी हूं तो वे मेरे से बात करना और दिलचस्पी लेना बंद कर देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+