मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अब नहीं होगा बिकिनी राउंड
नयी दिल्ली। मिस वर्ल्ड के 65 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। मिस वर्ल्ड का आयोजन कराने वाली संगठन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने इस बात का ऐलान किया है कि आगे से होने वाली मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिकता में बिकिनी राउंड नहीं होगा।

जूलिया मोर्ले ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा में अब स्विमसूट राउंड नहीं होगा। मोर्ले ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता कि महिलाओं को बिकिनी में चलता देखने की जरूरत है। बिकीनी से महिलाओं का कोई लेना-देना नहीं है और न ही इसका हमसे ही कुछ लेना-देना है।
मोर्ले ने कहा कि इस प्रतियोगिकता का मकसद ये नहीं है कि महिलाएं बिकीनी में कैसी दिखती है बल्कि ये कि वो क्या बोलती हैं। गौरतलब है कि लंदन में 14 दिसंबर को आयोजित हुई मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा में साउथ अफ्रीका की रोलेन स्ट्रॉस मिस वर्ल्ड चुनी गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications