मिस प्यूर्टो रिको स्टेफनी डेल के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2016 का ताज
मिस वर्ल्ड 2016 का फैसला हो गया है। मिस प्यूर्टो रिको स्टेफनी डेल ने 2016 का मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया है।
वाशिंगटन। मिस वर्ल्ड 2016 में मिस इंडिया प्रियदर्शनी के हाथ निराशा लगी है। वो शीर्ष पांच में भी नहीं आ पाईं। इस साल स्टेफनी डेल ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया है।

वॉशिंगटन में चल रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्यूर्टो रिको की सुंदरी स्टेफनी डेल वाले ने 116 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2016 का ताज अपने नाम कर लिया है।
पिछले साल की मिस वर्ल्ड स्पेन की मिरिया लालागुना रोयो ने स्टेफनी को अपने हाथों से मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। मिस प्यूर्टो रिको स्टेफनी डेल वाले मॉडलिंग के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में भी नाम रखती हैं।

मिस डॉमेनिक रिपब्लिक यारिट्जा मिगुएलीना रेयेस रमिरेज रनरअप रहीं जबकि मिस इंडोनेशिया नताशा मैनुएला तीसरे नंबर पर रहीं।













Click it and Unblock the Notifications