ब्यूटी क्वीन ने सैनिकों के खून को कहा पीरियड्स जैसा, मिली ये सजा

ब्यूटी क्वीन ने सैनिकों के खून को कहा पीरियड्स के खून जैसा, मिली ये सजा

नई दिल्ली। मिस तुर्की इतिर एसेन से सैनिकों को लेकर किए गए एक पुराने ट्वीट के चलते उनका ब्यूटी क्वीन का ताज वापस ले लिया गया है। 18 साल की एसेन को 21 सितंबर को ही 2017 की मिस तुर्की का खिताब मिला लेकिन उनके एक पुराना ट्वीट पर विवाद के बाद आयोजकों ने उनसे ताज लेकर उप-विजेता को देने का फैसला किया है।

 Miss Turkey Itir Esen Stripped Of Crown Over Tweet periods and cop blood

ये है ट्वीट, जिसको लेकर है विवाद

ये है ट्वीट, जिसको लेकर है विवाद

एसेन ने पिछले साल तुर्की में तख्तापलट के दौरान सशस्त्र विद्रोह पर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सैनिकों के खून को पीरियड्स के खून की तरह बताया गया है। उनके मिस तुर्की बनते ही ये पुराना ट्वीट सामने आ गया और विवाद होने के बाद आयोजकों ने उनसे ताज वापस ले लिया।

विद्रोह में हुई थी 250 मौतें

विद्रोह में हुई थी 250 मौतें

पिछले साल तुर्की में सेना ने तख्तापलट की कोशिश की थी, जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तख्तापलट की कोशिश और विद्रोह के दौरान 15 जुलाई, 2016 को एसेन ने ये ट्वीट किया था।

ब्यूटी क्वीन बनने के बाद हुई कार्रवाई की मांग

ब्यूटी क्वीन बनने के बाद हुई कार्रवाई की मांग

इस साल 21 सितंबर को एसेन के मिस तुर्की बनने के बाद उनका पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने उन पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। मीडिया में भी इस पर गुस्सा दिखा और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठी। जिसके बाद ब्यूटी कॉन्टेस्ट के आयोजकों ने एसेन के ट्वीट को गलत बताते हुए उनसे ताज वापस ले लिया।
Mysore Fashion Week 2017: जब रैंप पर उतरीं हरमनप्रीत कौर, कसम से महफिल चुरा बैठीं

एसेन ने दी सफाई

एसेन ने दी सफाई

शुक्रवार को आयोजकों ने ताज वापस लेने का फैसला करने के बाद इतिर एसेन ने इस पर सफाई देते हुए कहा 'मैं बताना चाहता हूं कि एक साल पहले 18 साल की एक लड़की के तौर पर मैंने जो पोस्ट शेयर की उसके पीछे कोई राजनीतिक लालसा नहीं थी। वो सिर्फ एक लड़की का दर्द था। मैंने बचपन से ही अपने मुल्क की इज्जत करना सीखा है।' एसेन ने उसे एक गलती बताते हुए माफी भी मांगी है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नहीं ले सकेंगी भाग

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नहीं ले सकेंगी भाग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+