सुरक्षा कारणों के चलते लंदन में पाक एयरलाइंस की कराई गई इमरजेंसी लैडिंग
पाकिस्तान के एयरलाइंस को लदंन एयरपोर्ट पर जबरन उतारा गया। विमान में संदिग्ध के होने की सूचना मिली थी।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस के विमान को लदंन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर उतारा गया है। आरएएफ के मिलिट्री जेट विमानों की सुरक्षा में पाक एयरलाइंस की लदंन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जियो टीवी रिपोर्ट के मुताबिक बम विस्फोट के खतरे की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान एयरलाइन्स का एक विमान RAF के जेट के सुरक्षा घेरे में लंदन एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान लाहौर से लदंन के हीथ्रो जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे उतार दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 3 बजे के आसपास पाक एयरलाइंस की PK757 को यूके एयरस्पेस में घुसने के बाद हीथ्रो के बजाए स्टैचस्टेड एयरपोर्ट की ओर मुड़ने का आदेश दिया गया। फिर जेट की विमान उसे अपने सुरक्षा में लेते हुए इमरजेंसी लैंडिग करवाई। दरअसल पुलिस को विमान में किसी संदिग्ध यात्री के होने की आशंका थी और उसे शक था कि विमान हाईजैक की स्थिति बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications