ईस्टर्न कॉन्गो में आतंकियों ने 22 लोगों को मौत के घाट उतारा
ईस्टर्न कॉन्गों में आतंकियों ने आम नागरिकों को बर्बरतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने 22 लोगों की हत्या कर दी है।

ईस्टर्न कांगो में आतंकियों ने 22 आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पिछले एक हफ्ते में लगातार दूसरी बार इस तरह की घटना सामने आई है, जब आतंकियों ने बड़ी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतारा है। एलाइड डेमोक्रैटिक फोर्सेस के लड़ाकों ने इस बर्बरता का अंजाम दिया है। इन लोगों का संबंध इस्लामि स्टेट ग्रुप से भी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को नॉर्थ किवू प्रांत में इन आतंकियों ने लोगों पर बर्बरतापूर्वक हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications