Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट संकट के बीच IndiGo का बड़ा फैसला, जारी हुई यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े इलाकों में लगातार बदलते सुरक्षा हालात के बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के हित में अहम फैसला लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि मिडिल ईस्ट से आने-जाने वाली उड़ानों और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सेक्टर्स के लिए यात्रियों को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और शुल्क में छूट (waiver) दी जाएगी।
यह सुविधा 7 मार्च 2026 तक लागू रहेगी, बशर्ते टिकट 28 फरवरी 2026 या उससे पहले बुक किया गया हो।

IndiGo Travel Advisory: यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड या फ्री रीशेड्यूल
IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो रही है, वे पूरा रिफंड (Full Refund) ले सकते हैं, या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट रीशेड्यूल कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों की असुविधा को समझती है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
IndiGo Flight Cancellation: मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली उड़ानें 2 मार्च तक सस्पेंड
IndiGo ने यह भी बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन अब 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया गया है। एयरलाइन के अनुसार, यह फैसला एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा, क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और उड़ान संचालन में उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखा जा सके।
IndiGo ने अपने बयान में कहा, हम मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे घटनाक्रम पर पूरी सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए हैं। हम समझते हैं कि यह समय यात्रियों के लिए अनिश्चितता भरा हो सकता है, और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हर फैसला सोच-समझकर और पूरी सावधानी के साथ लिया जा रहा है।
कैंसिल उड़ानों की लिस्ट वेबसाइट पर
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कैंसिल की गई उड़ानों की सूची IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट goindigo.in पर जरूर चेक करें। वहीं से यात्री वैकल्पिक फ्लाइट बुक कर सकते हैं या सीधे फुल रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। IndiGo ने माना कि अचानक यात्रा योजनाओं में बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसी वजह से एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को अल्टरनेट फ्लाइट ऑप्शन या रिफंड की सरल प्रक्रिया मुहैया कराई जा रही है।
मिडिल ईस्ट संकट का असर एविएशन सेक्टर पर
गौरतलब है कि इज़रायल-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ती अस्थिरता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है। कई एयरलाइंस ने या तो उड़ानें रद्द की हैं या फिर उनके रूट बदले हैं। IndiGo का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब बड़ी संख्या में भारतीय यात्री दुबई, दोहा, अबू धाबी, जेद्दा और अन्य मिडिल ईस्ट शहरों की यात्रा करते हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
IndiGo ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें। एयरलाइन से आने वाले ईमेल और मैसेज पर नजर रखें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच IndiGo का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। फुल रिफंड और फ्री रीशेड्यूल की सुविधा से यात्रियों को बिना अतिरिक्त खर्च के अपनी यात्रा योजनाएं बदलने का विकल्प मिल गया है।
-
Air Canada Express फ्लाइट फायर ट्रक से टकराई, कई यात्री हुए घायल, गार्डिया एयरपोर्ट के ATC का ये ऑडियो वायरल -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Bihar Weddings Hold Resaon: बिहार में 400 से ज्यादा दुल्हनों के निकाह अटके? US-Iran War के बीच फंसे दूल्हे!












Click it and Unblock the Notifications