Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Middle East Crisis: 11 दिनों से चल रही जंग में मिडिल ईस्ट में मची भारी तबाही, अब तक हुआ कितना नुकसान?

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहा सैन्य टकराव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद शुरू हुआ संघर्ष अब 11वें दिन भी जारी है। फिलहाल संघर्ष थमने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वजह से कई देशों में तनाव और भय का माहौल बन गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने अब तक करीब 11 देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इनमें इजरायल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कतर, कुवैत, इराक, ओमान, अजरबैजान, साइप्रस और तुर्किये शामिल हैं। कई जगहों पर सैन्य ठिकानों के साथ-साथ तेल सुविधाओं और अन्य अहम बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

Middle East Crisis

Middle East Crisis: इजरायल पर लगातार हमले

- ईरान की सेना इजरायल के कई शहरों को लगातार निशाना बना रही है। रिशोन लेजियोन में क्लस्टर बम से हमले की खबर के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

- ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है और बड़ी संख्या में सैनिकों को मार गिराया है। हालांकि इजरायल ने इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

Middle East Conflict:सऊदी अरब के तेल ढांचे पर असर

- ईरानी हमलों का असर सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर भी देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको को अपनी रास तनूरा रिफाइनरी में उत्पादन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

- वहीं सऊदी एयर डिफेंस ने शायबा ऑयल फील्ड की ओर बढ़ रहे कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

Iran Attacks UAE: यूएई में जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित

संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के हमले सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। दावा किया गया है कि अब तक यूएई की ओर 1400 से अधिक मिसाइल और ड्रोन दागे गए हैं। हाल ही में दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर आई थी। अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की घटना भी सामने आई थी। यूएई पर हमलों की वजह से वैश्विक स्तर पर एविएशन इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है।

बहरीन और कतर भी निशाने पर

बहरीन में ड्रोन हमले के बाद देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी में आग लग गई और 32 लोग घायल हो गए। वहीं कतर में स्थित अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा अल उदीद एयरबेस भी ईरान के निशाने पर रहा। कतर ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया।

अन्य देशों में भी हमले

कुवैत में हुए मिसाइल हमलों में दो सैनिकों की मौत हो गई। इराक में ऑयल फील्ड और बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमलों की खबर है। वहीं ओमान की खाड़ी में एक ऑयल टैंकर पर हमला किया गया, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अजरबैजान, साइप्रस और तुर्किये में भी ड्रोन या मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।

लगातार बढ़ते हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+