चल रही थी सेक्स पार्टी, पुलिस ने मारा छापा तो इस हाल में युवतियों के साथ मिले अधेड़
सेक्स पार्टी में पुलिस का छापा, इस हाल में युवतियों के साथ मिले अधेड़
नई दिल्ली। थाइलैंड के पटाया में एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने अवैध रूप से चल रही सेक्स पार्टी का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस को ऑस्ट्रेलिया के अधेड़ होटल में कम उम्र की लड़कियों के साथ मिले। पुलिस ने छापा मारने के बाद इन लोगों को कपड़े भी पहनने का वक्त नहीं दिया, टावल लपेटे ही ये लोग गिरफ्तार किए गए।
थाइलैंड की लड़कियों के साथ मस्ती करने आए थे
ऑस्ट्रेलिया के ये अधेड़ थाइलैंड के पटाया में यहां की कम उम्र लड़कियों के साथ मस्ती के लिए आए थे। पुलिस ने छापेमारी की तो ये लोग अपने चेहरे छुपाते नजर आए। पटाया को दुनिया में सेक्स राजधानी के तौर पर जाता है। पुलिस ने बताया कि हमें होटल में हर वीकेंड सेक्स पार्टी होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इसकी जांच की गई और फिर छापेमारी की गई।
ली गई थी अच्छी खासी रकम
ऑस्ट्रेलियाई युवकों से इस सेक्स पार्टी के लिए होटल 1500 थाई बहट(थाइलैंड की करेंसी) लिए गए थे। ये पार्टी शनिवार शाम को बुलाई गई थी। पार्टी जब चल रही थी तो साढ़े ग्यारह बजे पुलिस पहुंच गई और बिस्तर से जोड़ों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि 28 लोगों को इस पार्टी से गिरफ्तार किया गया।
कई देशों के थे मेहमान
पुलिस ने बताया है कि जो लोग गिरफ्तार किए गए उसमें ज्यादा लोग ऑस्ट्रलिया से हैं लेकिन इनके साथ कुछ लोग अमेरिक, कनाडा और रूस के भी हैं। पुलिस ने विदेश के सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। इस होटल के मालिक को गिरफ्तार कर उस पर अवैध रूप से सेक्स पार्टी आयोजित करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा के टिकट पर लड़ा था विधायक का चुनाव, अब 9 साल की मासूम के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार