हवा में स्टंट कर रहे थे पायलट, तभी हुआ खतरनाक हादसा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
वाशिंगटन, 26 अप्रैल: अमेरिका के एरिजोना में दो विमानों के हवा में करतब दिखाने के दौरान हादसा हो गया। ये रविवार को हुआ जब दो पायलट हवा में स्टंट करते हुए प्लेन एक दूसरे से बदल रहे थे। इसी दौरान दो में से एक विमान नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि अच्छी बात ये रही कि हादसे में दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

हवा में उड़ते हुए पायलटों के प्लेन बदलने की ये पहली कोशिश थी, जो नाकाम रही है। एरिजोना के दो चचेरे भाई ल्यूक एकिंस और एंडी फेरिंगटन दो चॉपर लेकर उड़े। दोनों को हवा में एक-दूसरे से प्लेन की अदला बदली करनी थी। दोनों स्काईडाइवर्स अपने विमान से हवा में कूदे और एक-दूसरे के प्लेन में सवार होने के लिए छलांग लगाई। इस दौरान एक चॉपर में तकनीकी दिक्कत आई। वो नियंत्रण के बाहर हो गया और जाकर जमीन पर गिरा।
विमान को जमीन पर गिरता देख दोनों पायलट भी पैराशूट के जरिए जमीन पर उतर गए। दोनों ही सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। फारिंगटन ने बताया कि सब कुछ सही होने के बावजूद भी वो अपने प्लान को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने भविष्य में फिर कोशिश करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications