Microsoft global outage: सर्वर डाउन होने से माइक्रोसॉफ्ट को हुआ 23 बिलियन डॉलर का नुकसान
Microsoft global outage: आईटी की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी के सर्वर में शुक्रवार को बड़ी तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से सर्वर ठप हो गया। इस तकनीकी खराबी की वजह से माइक्रोसॉफ्ट को एक दिन में 23 बिलियन डॉलर का भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं आईटी आउटेज ने 'दुनिया भर की कंपनियों प्रभावित किया है।
बता दें शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट में सर्वर ठप होते ही पूरी दुनिया में हडकंप मच गया। कई टीवी चैनलों के टेलीकास्ट बंद हो गए, उड़ानें रद्द की गईं। वहीं बैंकों और कई कार्पोरेट कंपनियों पर इसका असर पड़ा।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने के कारण उसके शेयर की कीमत में 0.71% की तीव्र गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण कंपनी का मूल्य कुछ ही घंटों में लगभग £18 बिलियन ($23 बिलियन) कम हो गया है। 19 जुलाई को सुबह 10:09 बजे तक इस दिग्गज कंपनी के शेयर की कीमत पिछले बंद के समय $443.52 (£343.44) थी जो गिरकर $440.37 (£341) हो गई।
माइक्रोसॉफ्ट आईटी सिस्टम क्रैश होने के चंद घंटों बाद कंपनी की वैल्युएशन में 18 बिलियन पौंड का भारी नुकसान दर्ज किया गया है।
बता दें विश्व स्तर पर टेक सेक्टर की एप्पल कंपनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट सबसे वैलुएबल कंपनियों में से एक है। शुक्रवार को आईटी आउटेज से पहले इसका मार्केट प्राइज 3.27 ट्रिलियन डॉलर (£2.53 ट्रिलियन) दर्ज किया गया था। इसके शेयर मूल्य में प्रत्येक 0.1% की गिरावट के लिए, इसकी कंपनी के मूल्य से लगभग $3.33 बिलियन (£2.58 बिलियन) मूल्य का सफाया (wiped off its company value) कर दिया।
दुनिया भर की कंपनियों पर असर
स्टॉकलिटिक्स प्रवक्ता ने कहा दुनिया की आईटी क्षेत्र की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के इस आईटी आउटेज का दुनिया भर की कंपनियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि तुरंत वित्तीय नुकसान के बावजूद, ग्लोबल टैक्नालॉजी सिस्टम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण माइक्रोसॉफ्ट के जल्दी ठीक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Global IT outage: ऑस्ट्रेलिया में टीवी नेटवर्क फेल, न्यूजीलैंड में संसद ठप, माइक्रोसॉफ्ट दुनिया को ले बैठा!
प्रवक्ता ने आगे बताया कि ये वित्तीय झटका भले ही बहुत बड़ा हो, लेकिन यह इनवेस्टर्स को संभावित जोखिमों की याद दिलाता है, जिसका सामना प्रमुख ग्लोबल कंपनियों को टेक्निकल कठिनाइयों के कारण पड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट के बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता का मतलब है कि किसी भी व्यवधान के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-CrowdStrike क्या है, जिसकी वजह से माइक्रोसॉफ्ट का बैठ गया सर्वर? कब तक सही हो सकता है?












Click it and Unblock the Notifications