Microsoft Outage: फिर आउटेज से ग्रस्त माइक्रोसॉफ्ट, आउटलुक से लेकर माइनक्राफ्ट तक ठप्प, 10 घंटे तक यूजर परेशान
Microsoft New Outage: एक बार फिर दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट यूज करने वाले लाखों यूजर्स को आउटेज जैसी परेशानी को झेलना पड़ा है। बुधवार (30 जुलाई) माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स ई-मेल सर्विस आउटलुक (Outlook) से लेकर गेमिंग माइनक्राफ्ट (Minecraft) तक आउटेज का सामना करना पड़ा।
हाल ही में क्राउडस्ट्राइक आउटेज झेल चुके लोगों ने दोबारा माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने की मुसीबत झेली। दो हफ्ते पहले ही एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब फिर से यूजर्स खराब सर्विस को लेकर लगातार शिकायतें करने लगे। आउटेज की समस्या करीब 10 घंटों तक चली।

मंगलवार दोपहर को भारी संख्या में लोगों ने समस्याओं की शिकायत की थी। इसके बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी।
माइक्रोसॉफ्ट ने दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि, 'हम ग्लोबल लेवल पर माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। हमारे एक्सपर्ट्स इस स्थिति की जांच कर रहे हैं, ताकि इसे जल्द-से-जल्द सुलझाया जा सके।'
इसके बाद कंपनी ने एक अपडेट में कहा कि आउटेज को हल कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रुकावट साइबर-अटैक और उससे बचाव करने में विफलता की वजह से हुआ था।
10 घंटे तक चला आउटेज
लगभग 10 घंटे तक चले आउटेज के कारण लाखों यूजर्स ने Microsoft सेवाओं के साथ समस्याओं की रिपोर्ट की। दो सप्ताह पहले Microsoft सिस्टम का उपयोग करने वाले लगभग 8.5 मिलियन कंप्यूटरों को प्रभावित किया था। यह व्यवधान, जिसने स्वास्थ्य सेवा और यात्रा को प्रभावित किया, साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के सॉफ़्टवेयर अपडेट के चलते हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications