अच्छी सैलरी को 'अच्छा कर्म' बताने वाले नाडेला ने मांगी माफी
वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नाडेला ने फीमेल इंप्लॉयइज पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। भारतीय मूल के सत्य नाडेला ने अपनी एक टिप्पणी में कहा था कि महिलाओं को अपनी सैलरी में हाइक की बजाय व्यवस्था और अपने 'कर्म' पर ध्यान देना चाहिए।

नाडेला ने यह बात टेक्निकल सेक्टर में हुए एक सेमिनार के दौरान महिलाओं के योगदान पर बोलते हुए की थी। उन्होंने कहा था कि अगर महिलाएं सैलरी में इजाफे की मांग नहीं करती हैं तो यह एक 'अच्छा कर्म' है।
नाडेला ने अपने एक र्इ-मेल में कहा है कि मैंने अपने सवाल का बिल्कुल गलत जवाब दिया था और मैं सैलरी में अंतर को कम करने के कार्यक्रमों को तहेदिल से समर्थन करता हूं।
सेमिनार के दौरान नाडेला ने कहा था कि, 'यह सैलरी हाइक के बारे में नहीं है बल्कि ये जानने और विश्वास करने के बारे में है कि जैसे आप आगे बढ़ेंगे व्यवस्था आपको सही सैलरी हाइक देगी। क्योंकि यही एक अच्छा 'कर्म' है।'
इस सेमिनार के दौरान ही नडेला का इंटरव्यू करने वाली मारिया क्लावे ने तुरंत नडेला के जवाब को खारिज कर दिया था। मारिया क्लावे खुद भी माइक्रोसॉफ्ट में ही काम करती हैं। भारतीय मूल के नडेला इसी साल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने हैं।
अपने कमेंट की वजह से नाडेला को ट्विटर पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि वे अपनी बात सही से नहीं रख पाए थे।
अब एक ईमेल नें उन्होंने कहा है कि मारिया ने मुझसे उन महिलाओं को सलाह देने के बारे में पूछा था जो सैलरी हाइक की मांग नहीं कर पाती हैं। मैंने उस सवाल का बिलकुल गलत जवाब दिया था।
उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं और पुरुषों को एक जैसी सैलरी दिए जाने का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब भी लगता है कि उन्हें सैलरी हाइक मिलना चाहिए उन्हें तब ही इसे मांग लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications