Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिशिगन मर्डर केस: तोता बना गवाह, पति की हत्या में महिला दोषी करार

मिशिगन मर्डर केस: तोता बना गवाह, पति की हत्या में महिला दोषी करार

अमरीका के मिशिगन में एक महिला को पति की हत्या के मामले में तोते के 'गवाह' बनने के बाद दोषी ठहराया गया है.

ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में तोते के सामने अपने पति मार्टिन पर पांच गोलियां चलाई थी. उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश भी की.

मार्टिन की पूर्व पत्नी ने कहा कि तोते ने उनकी (मार्टिन की) आवाज़ निकालकर 'गोली मत चलाओ' बार-बार कहा. हालांकि बड नाम के इस अफ्रीकी तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया.

जूरी ने पाया कि 49 वर्षीय ग्लेन्ना हत्या की दोषी है. उन्हें अगले महीने सजा सुनाई जाएगी.

घटना में ग्लेन्ना के सिर में चोट लगी थी. हालांकि वह बच गई. घटना मिशिगन में उनके सैंड लेक स्थित घर में हुई थी.

तोता
BBC
तोता

दो साल में न्याय

मार्टिन की मां लिलियन ने कहा कि उन्हें ये देखकर बहुत दुख हो रहा कि दोषी ठहराई गई दुरम में पछतावे का भाव नहीं है.

उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो रही है, दो साल का वक़्त कम नहीं होता है.

मार्टिन की पूर्व पत्नी अब उस तोते का ख़्याल रखती हैं. उन्होंने कहा, "तोता उस रात की पूरी बातचीत को दोहरा रहा था और वह बातचीत 'गोली मत चलाना' पर जाकर खत्म हो गई."

पीड़ित के माता-पिता भी इस बात पर भरोसा करते हैं कि यह संभव है कि तोते ने उनकी बातचीत सुनी थी, तभी उनकी आखिरी बातचीत वह दोहरा रहा था.

मार्टिन की मां ने कहा, "यह पक्षी हर बात पकड़ लेता है. वह कुछ भी बोल सकता है. उसकी ज़ुबान बहुत साफ है."

इस मामले की सुनवाई के दौरान वकील गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति की भी चाहते थे. हालांकि बाद में इसे खारिज कर दिया गया.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+