मरने के बाद भी कमाई के मामले में माइकल जैक्सन टॉप पर
नयी दिल्ली। किंग ऑफ के बादशाह और पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की मौत के सालों बीत गए। लोगों के दिलों पर राज करने वाले माइकल ने ना केवल संगीत में अपना लोहा मनवाया था बल्कि अमीरी के मामले में भी वो कईयों को पछाड़ चुके थे।

जब वो जीवित थे तब भी उनके पास दौलत की कमी नहीं थी और अब जब उनकी मौत हो चुकी है तब भी उनके पास दौलत का भंडार है। जी हां मृत्यु के बाद भी कमाई के मामले में माइकसल जैक्सन अब भी किंग हैं। ताजा फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक माइकल जैक्सन मर चुकीं हस्तियों की कमाई की सूची में नंबर वन हैं। फोर्ब्स ने टॉप अर्निंग डेड सिलेब्रिटी 2014 सूची जारी की है, जिसमें माइकल जैक्सन को नबंर 1 का स्थान मिला है।
मिकल जैक्सन की 2014 में कमाई 140 मिलियन डॉलर यानी करीब 86114 लाख रुपये हुई। इतनी कमाई कई जीते-जागते कलाकारों ने भी इस साल नहीं की है। वहीं एल्विस प्रेसले इस सूची में नबंर 2 के पायदान पर है। उनके पास 55 मिलियन डॉलर दौलत है।












Click it and Unblock the Notifications