माइकल डगलस पर लेखिका ने लगाया यौन उत्‍पीड़न का आरोप कहा- बॉडी पार्टस पर करते थे भद्दे कमेंट

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर माइकल डगलस की तरफ से यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर सफाई देने के कुछ ही दिनों बाद लेखक सुसान ब्राउडी ने सार्वजनिक तौर पर एक बार फिर उनपर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। एक न्‍यूज चैनल को दिए खास इंटरव्‍यू में ब्राउडी ने कहा कि 'उन्‍हें लगता है कि वो पूरी दुनिया के राजा है। वो बिना मेरी इजाजत के ही मुझे बेइज्‍जत कर सकते हैं।' आपको बता दें कि 1980 के दशक में ब्राउडी ने डगलस के साथ काम किया था। उस वक्‍त डगलस के अभिनय को देख वो उनकी तरफ आकर्षित हुई थीं। उस वक्‍त फिल्‍म वॉल स्‍ट्रीट के लिए डगलस को ऑस्‍कर अवार्ड से नवाजा गया था।

डगलस ने अभ्रद भाषा का किया प्रयोग

डगलस ने अभ्रद भाषा का किया प्रयोग

एक बॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा लिखा गया कि 'ब्राउडी डगलस के लिए पटकथ लिखने का काम कर रही थीं। वो उनके रूम में थी तभी डगलस ने उनसे अभ्रद भाषा में बात की। इतना ही नहीं ब्राउडी के मुताबिक डगलस ने उनके शरीर को लेकर भी भद्दे कमेंट किए थे।

ड्रेसिंग सेंस पर भी किया था कमेंट

ड्रेसिंग सेंस पर भी किया था कमेंट

ब्राउडी ने अपनी डायरी में लिखा है कि उन दिनों वो लंबी और ढीली कपड़े पहनती थीं। इसपर डगलस ने प्रोड्यूसर से पूछा था कि ये गर्भवती नन की तरह कपड़े क्‍यों पहनती है। इसके अलावा एक बार ब्राउडी द्वारा तेजी से हंसने पर डगलस ने सबके सामने उन्‍हें तेजी से डांटा था।

बेल्‍ट खोला और पैंट के अंदर हाथ डाल लिया

बेल्‍ट खोला और पैंट के अंदर हाथ डाल लिया

ब्राउडी ने बताया कि एक दिन डगलस अपने कमरे में फर्श पर गिर गए। उस वक्‍त ब्राउडी लेखन के काम को लेकर उनके कमरे में ही थीं। ब्राउडी ने बताया कि फर्श पर गिरने के बाद डगलस ने अपना बेल्‍ट निकाला और पैंट के अंदर हाथ डाल दिया। उसके बाद वो कुछ गंदी हरकत करने लगे जिसे देखने के बाद वो काफी डर गईं थीं।

डगलस ने कहा था- ओरल सेक्‍स के चलते हुआ गले का कैंसर

डगलस ने कहा था- ओरल सेक्‍स के चलते हुआ गले का कैंसर

माइकल डगलस ने दावा किया था कि महिलाओं के साथ ओरल सेक्‍स करने की वजह से उन्‍हें गले का कैंसर हुआ। डगलस ने अगस्‍त 2010 से जनवरी 2011 के बीच छह महीने तक कैंसर से लड़ाई लड़ी। पहले माना जा रहा था कि सालों तक सिगरेट और शराब पीने की वजह से डगलस को मुंह का कैंसर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+