सन्न रह गये लोग जब यूक्रेन के गांव में हुई लाशों की बारिश

ukraine
यूक्रेन। मलेशियाई यात्री विमान एमएच-17 हादसे में 295 लोगों की मौत का दृश्य कितना भयावह था। इसका जवाब सिर्फ यूक्रेन के उस गांव में रहने वाले लोग ही दे सकते हैं, जहां यह विमान क्षतिग्रस्त होकर गिरा था।

पूर्वी यूक्रेन के डोनट्स्क गांव के लोगों की उस वक्त आश्चर्य एवं भय की सीमा न रही, जब उनके गांव एवं घरों पर आसमान से शवों की बारिश होने लगी। वहां रहने वाली एक महिला तिपुनोवा ने बताया कि वे कहीं बाहर गयी हुईं थी, जब उनके बेटे ने फोन पर बताया कि उनके गांव में एक जबरदस्त बम धमाका हुआ है, और कुछ सामान उनके घर की छत पर भी फेंका गया है, जिससे वह टूट चुकी है।

लेकिन सच्चाई और भी भयंकर थी। उनके घर पर कोई सामान नहीं, बल्कि आसमान से शव गिरा था। उनके पूरे घर में खून फैल गया था। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि वहां युद्ध का माहौल है, ऐसे में बमबारी होने की उम्मीद की जा सकती थी। लेकिन लाश को देखकर हमें गहरा सदमा लगा था।

पूरे गांव में हुई शवों की बारिश

यह उस गांव के सिर्फ एक घर की कहानी नहीं थी, बल्कि उस दिन सभी इस घटना से अचंभित एवं दुखी थे। वहां की एक नागरिक तातियाना ने बताया कि ऐसा लग रहा था मानो आसमान से शवों की बारिश हो रही थी। उनके घर में एक नौ महीने के बच्चे का शव गिरा था। घरों में, खेतों में हर जगह मरे हुए लोग बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि वह दृश्य दिमाग में कैद हो गयी है। उसे भूलना नामुमकिन है।

गांव के सारे लोग दो-तीन दिनों तक लगातार रोते रह गए थे। लगभग 39 लाशें उस दिन गांव के घरों में गिरी थीं। गांव के लोग अभी हर जगह लाशों को तलाश रहे हैं। उन सबका कहना है कि अभी खेतों में विमान दुर्घटना से संबंधित कई चीजें बरामद होगीं।

गांववालों ने बताया कि यहां सभी को लगता है कि यूक्रेन के लड़ाकू विमान ने मलेशियाई विमान को गिराया था। लेकिन पता नहीं सच्चाई क्या है। गांववालों ने ऑस्ट्रलिया एवं सभी देशों से आग्रह किया है कि घटना में मृत हुए लोग आदर के पात्र हैं। लिहाजा, यहां उन सबके लिए स्मारक बनना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+