Mexico Bus Accident: मैक्सिको में भीषण बस हादसा, 18 लोगों की मौत, दर्जन से ज्यादा लोग घायल
मैक्सिको के स्थानीय अधिकारियों का कहना है, कि बस हादसे में 11 महिलाओं और 7 पुरुषों की मौत हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर घायल कम से कम 11 नाबालिगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Mexico Bus Accident: पश्चिमी मैक्सिको में एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हो गए है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय अधिकारियों के हवाला से इसकी पुष्टि की है।
नैयारिट में अभियोजक के कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी मैक्सिको की राजधानी टेपिक से ये बस देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल प्यूर्टो वालार्टा जा रही थी और इसी यात्रा के दौरान शनिवार रात बस खड्डे में गिर गई, जिससे ये भीषण हादसा हुआ है।
अभियोजक के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, कि "हादसे के फौरन बाद हमने पीड़ितों को बचाने के लिए तत्काल काम करना शुरू कर दिया और घायलों को फौरन अस्पताल भेजने के लिए संघीय और प्रांतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया।"
11 महिलाओं 7 पुरूषों की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, बस हादसे में 11 महिलाओं और 7 पुरुषों की मौत हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर घायल कम से कम 11 नाबालिगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वहीं, नागरिक सुरक्षा अधिकारी पेड्रो नुनेज ने कहा, कि बस पास के राज्य जलिस्को में गुआडालाजारा से 220 किलोमीटर की यात्रा कर रही थी और बस पर्यटकों को ले जा रही थी, जब यह सड़क से उतर गई और खाई में जा गिरी। जिस वक्त ये बस हादसे का शिकार बनी, उस वक्त ये नायरिट में गुआयाबिटोस के समुंदर के किनारे रिज़ॉर्ट क्षेत्र में जा रही थी।
नुनेज ने कहा, कि दुर्घटनाग्रस्त पर्यटक बस में सवार सभी यात्री मैक्सिकन नागरिक थे। हालांकि, फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications