Mexico mass poisoning: मेक्सिकों के स्कूल में खाने में मिलाया जहर 57 बच्चे बीमार, दो सप्ताह में तीसरी घटना
मैक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट के मुताबिक ग्रामीण समुदाय के 57 किशोर छात्र जहर के लक्षणों के साथ स्थानीय अस्पताल पहुंचे थे। बीते 2 हफ्ते में चियापास के स्कूल में सामूहिक जहर देने की ये तीसरी घटना है।
मेक्सिको (Mexico) के एक स्कूल में दूषित भोजन खाने से कम से कम 57 छात्रों के बीमार होने की खबर है। इनमें से एक छात्र गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इन छात्रों के खाने में जहर(poison) मिलाया गया है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक यह मामला दक्षिण मेक्सिको के चियापास शहर के एक स्कूल का है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 2 हफ्ते में चियापास के स्कूल में सामूहिक जहर देने की ये तीसरी घटना है।

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
मैक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट के मुताबिक ग्रामीण समुदाय के 57 किशोर छात्र जहर के लक्षणों के साथ स्थानीय अस्पताल पहुंचे थे। संस्थान के इनमें से एक छात्र की हालत नाजुक थी। छात्र को मेक्सिको सिटी के एक अस्पताल में भेज दिया गया है, जबकि बाकी की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय नेताओं ने कहा है कि वे इस घटना से नाराज हैं, साथ ही मामले में हाई लेवल जांच की मांग उठाई है। साथ ही अभिभावकों ने इस घटना पर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
टेस्ट का नतीजा आना बाकी
स्थानीय मीडिया ने कहा कि कुछ माता-पिता का मानना है कि छात्रों को दूषित पानी या भोजन दिया गया जिस कारण ये घटना हुई है। सोशल मीडिया पर मेक्सिको के स्कूली बच्चों से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल में एक अराजक दृश्य दिखाई दे रहा है। जिसमें स्कूली वर्दी में किशोरों को ले जा रहे वयस्क चिंतित दिख रहे हैं। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि फिलहाल जहर के लिए 15 टेस्ट किए गए हैं, जिनका नतीजा आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications