Mexico Earthquake: सेंट्रल मेक्सिको के तटीय इलाकों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3
Earthquake Mexico के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार मेक्सिको में रविवार आधी रात के बाद तड़के करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके सेंट्रल मेक्सिको में लगे हैं।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मध्य मेक्सिको के तट पर सोमवार सुबह लगभग 02:00 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई।

बता दें कि इससे पहले कल भारत के उत्तरी हिस्से में 24 घंटे के भीतर भूकंप के 5-6 झटके लगे थे। लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में रिक्टर स्केल पर 4-5 के बीच की तीव्रता वाले भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications