अजीब सनक: मैक्सिकन रैपर ने खोपड़ी से बाल हटवाकर लगवाए सोने की चेन, सोने के दांत भी लगवाए
मैक्सिको के एक रैपर ने अपने बालों को हटवाकर सोने के बाल लगवा लिए हैं। उनका नया लुक काफी वायरल हो रहा है।
न्यू मैक्सिको, सितंबर 12: शौक जो ना करवाए, आपने ये कहावत जरूर सुनी होगी। किसी को टैटू बनवाने का शौक होता है तो किसी को म्यूजिक का...तो किसी को पढ़ने लिखने का। लेकिन, दुनिया में कुछ लोग अपना शौक पूरा करने के लिए ऐसा ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे आम आम सनक ही कहगें। पिछले दिनों खबर आई थी कि ब्राजील के एक शख्स ने अपने आप को राक्षसी लुक देने के लिए अपना नाक कटवा लिया था और अब मैक्सिको के एक रैपर ने अपने बाल हटवा लिए हैं और बाल की जगह सिर में सोने गुंथवा लिए हैं।

रैपर की अजीब सनक
मैक्सिको के रहने वाले इस रैपर का नाम है डैन सुर और उसने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरों और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें उसने अपने नये लुक को लेकर अपने फैन्स से प्रतिक्रिया मांगी है। डैन सुर ने जैसे ही अपनी तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ठीक वैसे ही उनके फैन्स के बीत हलचल मची। तस्वीरों और वीडियो में उन्हें सोने के बालों के साथ देखा जा रहा है। मैक्सिकन रैपर डैन सुर ने अपनी खोपड़ी में सोने की चेन का प्रत्यारोपण करवाया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि मैक्सिन रैपर डैन सुर के सिर पर सोने के बालों का गुच्छा लटक रहा है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बालों की जगह सोने की चेन
रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिकन रैपर ने ऑपरेशन करवाकर अपनी खोपड़ी से बालों को हटवा लिया और फिर सौने की चेन को गुंथवा लिया है। देखा जा रहा है कि सोने की चेन का गुच्छा उनसे सिर से लटक रहा है और बिखरा हुआ है। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय डैन सुर ने चेन हुक को ऑपरेशन करवाकर लगवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक रैपर डैन सुर ने कहा कि "कुछ अलग करना" चाहता थे। उन्होंने अप्रैल में दोबारा सर्जरी करवाई और तब से उनका इंस्टाग्राम पेज उनके फैन्स से भरा हुआ है और लोग उनकी तस्वीरों पर अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं।

पिज्जा खाते हुए नया हेयरस्टाइल
रैपर डैन ने कुछ दिनों पहले ही एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वो पिज्जा खाते हुए देखे जा रहे हैं और अपना नया हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा है कि 'हकीकत ये है कि मैं कुछ अलग करना चाहता हूं।'

''हर कोई कर रहा है कुछ अलग''
रैपर डैन ने कहा कि 'मैं देखता हूं कि हर कोई कुछ ना कुछ अलग कर रहा है को मैंने भी कुछ अलग करने की ठान ली। लोग अलग अलग रंगों में अपने बाल को रंग रहे हैं तो मैंने अपने बालों में सोने लगवा लिए हैं और अब मैं चाहता हूं कि लोग मेरी नकल करें।'

सोने के दांत
सिर्फ बाल ही नहीं, बल्कि रैपर डैन सुर अपने शौक के पीछे इतने पागल हो चुके हैं कि उन्होंने अपने ऑरिजनल दांत हटवा लिए हैं और उन्होंने सोने के दांत लगवा लिए हैं। तस्वीरों में आप उनके मुंह में सोने के चमचमाते दांत देखथ देख सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि सोने के बाल और दांत लगवाने के लिए उन्होंने कितने रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो दुनिया के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी खोपड़ी में सोने की चेन लगवाया है।

कैसे लगाया गया सिर सोना
रैपर डैन ने अपने नये लुक के साथ कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर कैसे उनके सिर में सोने के बाल लगाए गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके सिर में ऑपरेशन के जरिए एक हुक लगाया गया है और उसी हुक की सहायता से एक के बाद एक बालों को लगाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस दिलचस्प लुक की वजह से उनके कैरियर को नया मुकाम हासिल होगा।












Click it and Unblock the Notifications