Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैक्सिको में मेयर ने की मगरमच्छ से शादी, रस्म पूरी होने के बाद किया किस, वजह जानकर खुश हो जाएंगे

मेक्सिको में एक चौंकाने वाली शादी हुई है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मेक्सिको के तेहुन्तेपेक इस्थमस के एक शहर सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एलिसिया एड्रियाना नामक एक मगरमच्छ से शादी रचाई।

इस मगरमच्छ को स्थानीय भाषा में कैमन कहा जाता है, जो मेक्सिको और मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला दलदली जमीन पर रहनेवाला जीव है। इस अनोखी शादी की तस्वीरों को देख लोग हैरान हैं।

Mexican mayor weds crocodile

मेयर सोसा ने शादी समारोह के दौरान कहा, "मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं, क्योंकि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। यही अहम है। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते... मैं 'राजकुमारी लड़की' से शादी के लिए तैयार हूं।"

आपको बता दें कि यहां बीते 230 वर्षों से एक पुरुष और एक मादा मगरमच्छ के बीच विवाह होता आ रहा है। ये प्रथा तब शुरू हुई, जब दो स्वदेशी समूहों में शांति स्‍थापित करने के लिए विवाह हुआ था।

यहां पर मान्यता है कि एक चोंटल राजा, जिसे आजकल मेयर के रूप में जाना जाता है, ने हुआवे स्‍वदेशी समूह की एक राजकुमारी से शादी की। इसका प्रतिनिधित्व मादा मगरमच्छ करती थी। इस शादी के बाद दोनों समूहों के बीच मतभेद दूर हो गए थे।

विवाह समारोह से पहले, मगरमच्‍छ को हर घर ले जाया जाता है, ताकि निवासी उसे अपनी गोद में ले सकें और प्रेम दे सकें। शादी के दौरान मगरमच्छ सफेद गाउन और घूंघट में नजर आई। सोसा अपनी 'दुल्हन' को अपने हाथों में पकड़े हुए थे और रस्म निभा रहे थे। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वाद्ययंत्रों बजा रहे थे।

परंपरा के मुताबिक मगरमच्छ को छोटी राजकुमारी के रूप में जाना जाता है, जो धरती माता का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी है। मेयर से मगरमच्छ की शादी, इंसानों के ईश्वर के साथ जुड़ने का प्रतीक है।

मेक्सिको में ऐसी शादी का आयोजन इंसान के रिश्तों को पर्यावरण और जानवरों से मजबूत करने के लिए किया जाता है। इस तरह की शादी होना यहां पर आम बात है। लोग मानते हैं कि ऐसा करने से भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे।

मेयर ने कहा, 'हम प्रकृति से पर्याप्त बारिश और खाना मांगते हैं।' सोसा ओक्साका के प्रशांत तट पर मछुआरों के एक छोटे से गांव के मेयर हैं। मेक्सिको के दक्षिण में स्थित ओक्साका अपनी स्वदेशी संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+