Messi India Tour: फुटबॉलर मेस्सी के साथ एक फोटो मात्र ₹10 लाख में, फैन्स ने दिया मजेदार रिएक्श
Messi India Tour: फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में से एक लियोनेल मेस्सी 13 दिसंबर, शनिवार को भारत आ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत होगा। इस खबर ने देशभर के फैंस में जबरदस्त खुशी और जोश भर दिया है।
एक फोटो मात्र- 9.95 लाख + GST
जो भी मेस्सी से मिलना चाहते हैं, उनके लिए एक झटका देने वाली खबर है। 'द GOAT इंडिया टूर 2025' के आयोजकों ने घोषणा की है कि मेस्सी के साथ एक फोटो खिंचवाने की कीमत 9.95 लाख रुपये + GST होगी। इसके लिए सिर्फ 100 प्रीमियम स्लॉट रखे गए हैं। यह एक्सक्लूसिव मीट-एंड-ग्रीट हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में होगा, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर मीम्स, मज़ाक और बहस की बाढ़
इतनी भारी कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया फट पड़ा। फैंस ने हैरानी, नाराज़गी और मज़ाक से भरी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों का कहना है कि एआई से फोटो बनवाना ही बेहतर है, जबकि कई यूज़र्स ने पूछा कि एक तस्वीर के लिए इतनी रकम आखिर क्यों?
"इतने में तो मेस्सी घर आकर FIFA खेल लें!"
एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा- "इतने में तो मेस्सी घर आकर मेरे साथ FIFA खेल सकते हैं। यह 'बिना मेहनत की कमाई बर्बाद करने के 1000 तरीके' जैसा है।" एक अन्य ने लिखा कि वे इससे बेहतर अर्जेंटीना जाकर मेस्सी के साथ फोटो क्लिक कर लेंगे, वह भी कम खर्च में।
'मेरे बैंक अकाउंट से सस्ता होगा फोटो का मेमोरी कार्ड'
एक तीसरे व्यक्ति ने कीमत पर तंज करते हुए कहा: "एक फोटो के लिए 9.95 लाख रुपये? मेरा तो बैंक अकाउंट ही उस मेमोरी कार्ड से भी कम कीमत का है जिसमें यह फोटो सेव होगी।" सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम में एक व्यक्ति को दिखाया गया, जो किडनी बेचकर मेस्सी से मिलने जा रहा है-हास्य और व्यंग्य दोनों का मिश्रण।
भारत का बड़ा इवेंट: 'द GOAT इंडिया टूर' के चार शहर
मेस्सी का यह तीन दिवसीय टूर भारत के चार बड़े शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में होगा। इस दौरान मेस्सी कई पब्लिक इवेंट्स, स्पेशल अपियरेंस, और फुटबॉल-थीम वाली एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेंगे। ह टूर भारतीय फैंस के लिए मेस्सी के बेहद करीब से मिलने का एक बहुत ही दुर्लभ मौका माना जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications