अब फ्रांस के चर्च में चाकू की नोक पर लागे बनाए गए बंधक!
पेरिस। फ्रांस के नॉरमेंडी क्षेत्र में स्थित एक चर्च में कुछ लोगों के बंधक बनाए जाने की खबरें हैं। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक चाकू की नोक पर कुछ लोगों को बंधक बनाया गया है।

इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक चर्च का नाम सेंट एतिने डू राउरे है और यह राउरे के पास है। इस इलाके को सेना ने घेर लिया है।
फ्रांस नेशनल पुलिस फोर्स की ओर से ट्विटर पर लोगों को सुरक्षा घेरा न तोड़ने की सलाह दी गई और किसी भी तरह का वीडियो और फोटोग्राफ लेने से भी मना कर दिया गया है।
फ्रांस इंफो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications