पीएम मोदी और डोभाल से मिला यूरोपीय यूनियन के 28 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल, कश्मीर पर की चर्चा

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। ये जानकारी सरकार के सूत्रों से मिली है। इन दौरान इन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की और अनुच्छेद 370 हटने क बाद वहां की स्थिति के बारे में जाना।

pm modi and doval

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पैनल 29 अक्टूबर को कश्मीर का दौरा करेगा। बता दें 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की काफी कोशिश की और भारत पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। लेकिन ईयू नेताओं की इस मुलाकात के बाद सब साफ हो जाएगा।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से यह विदेशी प्रतिनिधिमंडल का पहला कश्मीर दौरा होगा। पाकिस्तान के झूठे आरोपों के बाद ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक भारत की ओर से किसी भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि इन सदस्यों को अजीत डोभाल को न्योता दिया गया था। इस पूरे दौरे को एक यूरोपियन एनजीओ आयोजित कर रहा है।

भारत ने कश्मीर पर बड़ा फैसला लेने के साथ ही दुनिया के सामने अपना पक्ष रखा था। भारत ने कहा था कि ये सब नियमों के तहत किया गया है। इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का भी जिक्र किया गया था। इस आतंकवाद को खत्म करने और घाटी में विकास के लिए ये कदम काफी जरूरी था। पाकिस्तान ने इस मसले को संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन संसद में भी उठाया था।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ में कुल 28 देश हैं। इन्हीं देशों के सदस्यों को मिलाकर एक संसद बनाई गई है जिसे यूरोपियन संसद कहा जाता है। इसी संसद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+