अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को तलाक देते ही मेलानिया हो जाएंगी सबसे अमीर महिला, मिलेंगे 374 करोड़ रुपए!
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया के बारे में कई तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन 11 नवंबर को वेटरंस डे के मौके पर जो कुछ मीडिया ने नोटिस किया उसके बाद एक बार फिर इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों के बीच अब रिश्ते शायद सामान्य नहीं हैं। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया इस समय उन्हें तलाक देने के बारे में सोच रही हैं। ट्रंप जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं अगर मेलानिया उन्हें तलाक देती हैं तो फिर यह दुनिया का अब तक का सबसे महंगा तलाक होगा।

Recommended Video
ट्रंप को अदा करने होंगे 50 मिलियन डॉलर
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप को तलाक देती हैं तो फिर उन्हें करीब 50 मिलियन डॉलर मिलेंगे। भारतीय रुपयों में यह रकम 374 करोड़ रुपए है। कई लोगों का मानना है कि दोनों ने शादी के पहले जो एग्रीमेंट हुआ है जिसे प्री-न्यूपटिल एग्रीमेंट कहते हैं, उसकी वजह से ऐसा हो सकता है। अगर यह तलाक होता है तो फिर मेलानिया ट्रंप दुनिया की सबसे अमीर महिला बन जाएंगी। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की शादी साल 2005 में हुई थी और 15 साल की इस शादी में दोनों बैरन ट्रंप के माता-पिता हैं। अभी तक इस पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन व्हाइट हाउस में काम कर चुकीं ओमारोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने इस तरह की अफवाहें फैला दी हैं कि जनवरी में जब डोनाल्ड ट्रंप का बतौर राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यकाल पूरा हो जाएगा तो मेलानिया के साथ उनका तलाक हो जाएगा। इसके साथ ही उनकी शादी खत्म हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मेलानिया अब व्हाइट हाउस में एक-एक दिन गिन रही हैं कि कब ट्रंप का कार्यकाल पूरा हो और वह उन्हें तलाक दे सकें। अगर मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप के पद पर रहते उन्हें तलाक देने की कोशिशें करेंगी तो फिर राष्ट्रपति उन्हें सजा देने के कई विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।
सामने आईं मेलानिया की नई तस्वीरें
इस खबर के बीच ही वेटरंस डे के मौके पर मेलानिया ट्रंप की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसने सबको हैरान कर दिया है। एक मिलिट्री मैन की बांह थामे फर्स्ट लेडी मेलानिया आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में मौजूद थीं। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप उनसे दूर खड़े थे। 50 साल की मेलानिया और 74 साल के डोनाल्ड ट्रंप कुछ मिनटों तक सेमेट्री में रुके थे। इस दौरान हर किसी की नजरें बस इन दोनों पर ही टिकी थीं। इवांका ट्रंप भी यहां पर मौजूद थीं और उन्होंने भी मास्क पहना हुआ था। उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे और उनकी पत्नी भी उनसे कुछ दूरी पर थीं। माना जा रहा है कि पेंस की पत्नी ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते ऐसा किया था। नई तस्वीरों के सामने आने के बाद आशंकाएं बढ़ गई हैं कि मेलानिया और उनके पति के बीच में सब-कुछ ठीक नहीं है। इससे पहले मेलानिया जितनी बार भी राष्ट्रपति के साथ आर्लिंगटन सेमेट्री पहुंची थीं, दोनों के बीच में एक केमेस्ट्री देखी जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications