राष्‍ट्रपति ट्रंप के शपथ लेने के पांच माह बाद व्‍हाइट हाउस पहुंची मेलानिया ट्रंप

मेलानिया ट्रंप और बेटे बैरन ट्रंप भी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ रहने के लिए पांच माह बाद पहुंचे व्‍हाइट हाउस।

वॉशिंगटन। जनवरी में राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के पांच माह बाद डोनाल्‍ड ट्रंप अब अपने पूरे परिवार के साथ व्‍हाइट हाउस में रह पाएंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप की पत्‍नी और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया और उनका बेटा बैरॉन ट्रंप रविवार को व्‍हाइट हाउस पहुंच गए हैं। अब फर्स्‍ट फैमिली व्‍हाइट हाउस में एक साथ रहेगी।

melania trump white house

बुधवार को ट्रंप का बर्थडे

रविवार को डोनाल्‍ड ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया ने इस बात का ऐलान किया कि वह अपने बेट के साथ वॉशिंगटन के 1600 पेंसिलवेनिया एवेन्‍यू पर स्थित राष्‍ट्रपति निवास में रहने के लिए आ गई हैं। मेलानिया अपने बेटे बैरॉन के साथ न्‍यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर पर रह रही थीं। 11 वर्षीय बैरॉन की स्‍कूल की पढ़ाई की वजह से ट्रंप दंपति ने तय किया था कि शपथ ग्रहण के बाद सिर्फ डोनाल्‍ड ट्रंप ही व्‍हाइट हाउस में रहेंगे और मेल‍ानिया ट्रंप टॉवर में रहेंगी। मेलानिया ने रविवार की शाम #Movingday हैशटैग के ट्वीट किया कि अब वह अपने नए घर में यादों को संजोने का इंतजार कर रही हैं। मेलानिया और बैरॉन, राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्‍हाइट हाउस पहुंचे थे। व्‍हाइट हाउस के रेड रूम से मेलानिया ने एक फोटोग्राफ भी ट्वीट की है। आपको बता दें कि 14 जून को राष्‍ट्रपति ट्रंप अपना 71वां बर्थडे मनाएंगे और इस मौके से पहले ही उनका परिवार व्‍हाइट हाउस आ गया है। मेलानिया के साथ उनके माता-पिता भी ट्रंप के बर्थडे का जश्‍न मनाने के लिए व्‍हाइट हाउस पहुंच चुके हैं।

प्रोफाइलिंग को मजबूत कर रही हैं मेलानिया

बैरॉन ट्रंप मैरीलैंड स्थित सेंट एंड्रयूज एपिस्‍कोपल स्‍कूल के छठीं क्‍लास में एडमिशन लेंगे। डोनाल्‍ड ट्रंप के चार बच्‍चे हैं, डॉन जूनियर, इवांका, एरिक और टिफिनी और ये बच्‍चे उनकी पहली दो पत्नियों से हैं। इवांका ट्रंप को व्‍हाइट हाउस में अपने पिता के सलाहकार की जॉब दी गई है। मेलानिया ट्रंप ने डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनावी अभियान से काफी हद तक दूरी बनाई हुई थी। इसके बाद बैरॉन की वजह से वह ए‍डमिनिस्‍ट्रेशन से भी दूर रही। लेकिन धीरे-धीरे मेलानिया ने व्‍हाइट हाउस में अपनी प्रोफाइल को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में मेलानिया, राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ उनके पहले विदेश दौरे पर गई। इसके अलावा व्‍हाइट हाउस में कई विदेशी नेताओं के स्‍वागत में शामिल रहीं और साथ ही व्‍हाइट हाउस के ईस्‍टर एग रोल के साथ ही उन्‍होंने कई इवेंट्स भी होस्‍ट किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+