भारत पर अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ होंगे खत्म? Alaska में Putin के साथ बैठक के बाद Trump ने क्या कहा?
Trump Putin Alaska Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस से oil खरीदने वाले देशों पर tariffs की warning दी है। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के साथ बैठक के बाद Trump ने कहा कि अभी Retaliatory tariffs लगाने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगले दो से तीन हफ़्तों में इस पर फैसला लिया जा सकता है।
Trump का ये बयान इंडिया और China जैसे देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कुछ हफ़्ते पहले ही उन्होंने इंडिया पर 25% tariffs लगाए थे, जिसे बाद में double भी कर दिया। ऐसे में उनकी latest warning से global oil market में हलचल तेज़ हो गई है।

ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में हुई हाई-स्टेक्स मुलाक़ात के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें हो सकता है आने वाले दो से तीन हफ्तों में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिशोधी टैरिफ लगाने के बारे में सोचना पड़े, लेकिन अभी ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।
वहीं फ़ॉक्स न्यूज़ के शॉन हैनिटी से इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'आज जो हुआ, उसकी वजह से मुझे लगता है कि अभी हमें टैरिफ पर सोचना नहीं है। हो सकता है कि दो या तीन हफ्तों में इस पर सोचना पड़े, लेकिन अभी इसकी ज़रूरत नहीं है। मुलाक़ात बहुत अच्छी रही।'
ट्रंप के बयान से उठे सवाल
ट्रंप से ये सवाल India और Russia के oil trade और China पर tariffs को लेकर पूछा गया था। लेकिन उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ये टैरिफ सिर्फ रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेंगे या फिर broadly दूसरे देशों पर भी लागू होंगे।
पिछले महीने ही ट्रंप ने कहा था कि, वो Moscow के साथ trade करने वाले देशों पर secondary sanctions लगाएंगे। उन्होंने रूस पर 100% tariffs लगाने की धमकी दी थी और Ukraine war को खत्म करने के लिए 50 दिन का समय दिया था।
ये भी पढ़ें Trump-Putin Meeting: कभी रूस का हिस्सा था अलास्का, फिर $72 लाख में क्यों अमेरिका को बेचना पड़ा?
'रूस ने अपना बड़ा तेल ग्राहक भारत खो दिया है'
पुतिन से मुलाक़ात से पहले दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि रूस ने अपना बड़ा तेल ग्राहक भारत खो दिया है। उनका कहना था कि अगर उन्हें सेकेंडरी सैंक्शंस लगाने पड़े तो यह रूस के लिए भारी नुकसान साबित होगा।
हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25 फ़ीसदी प्रतिशोधी शुल्क लगाए थे, जिसे बाद में दोगुना कर दिया गया। इनमें से आधे शुल्क पहले ही लागू हो चुके हैं, जबकि बाकी 27 अगस्त से लागू होने वाले हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी इशारा किया है कि अगर ट्रंप और पुतिन की बातचीत से अच्छे नतीजे नहीं निकलते, तो भारत पर शुल्क और बढ़ाए जा सकते हैं। भारत ने इस पर अपना रुख साफ किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ उसके रिश्ते व्यापक हैं और व्यापार उनमें केवल एक हिस्सा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि देशों के संबंधों को किसी तीसरे देश की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Trump-Putin Alaska Summit: पुतिन बोले-'समझौता' हुआ, पर यूक्रेन वॉर पर चुप्पी! ढाई घंटे किन मसलों पर हुई बात
-
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा?












Click it and Unblock the Notifications