Melania Trump Fitness Secret: 54 की उम्र में भी फिट और खूबसूरत कैसे मेलानिया? जान छिड़कते हैं डोनाल्ड ट्रंप
Melania Trump Fitness Secret: डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), 20 जनवरी 2025 को एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए। यह पल ट्रंप के लिए इसलिए भी और खास हो गया, जब दो दिन बाद यानी 22 जनवरी को उन्होंने अपनी तीसरी शादी की 20वीं सालगिरह मनाई।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए पत्नी मेलानिया ट्रंप को बधाई दी। खास बात यह है कि दोनों के बीच 24 साल का अंतर है। 78 के ट्रंप और 54 की मेलानिया, लेकिन दोनों की बेहद फिट हैं। मेलानिया ट्रंप अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। लेकिन इसका राज क्या है? आइए, उनके डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में विस्तार से जानते हैं....

मेलानिया ट्रंप का डाइट प्लान: क्या खाती हैं हर दिन?
दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से
मेलानिया अपने दिन की शुरुआत एक स्मूदी से करती हैं, जो ब्लूबेरी, गाजर, पालक, वसा रहित दही और सेब के रस से बनती है। यह स्मूदी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो उनकी त्वचा और शरीर को ऊर्जा से भर देती है।
- नाश्ते में कभी-कभी वह दलिया (Oatmeal) भी लेती हैं।
- उनका मानना है कि हेल्दी नाश्ता दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
भरपूर फल और सब्जियां
मेलानिया दिन में कम से कम 7 तरह के फल खाती हैं, जैसे सेब, आड़ू और बेरीज़। फल उनके आहार का मुख्य हिस्सा हैं, जो न केवल उनकी फिटनेस को बनाए रखते हैं बल्कि उनकी त्वचा को भी दमकता हुआ बनाते हैं।
चीनी और जंक फूड से परहेज
मेलानिया चीनी और जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं। वह हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट को प्राथमिकता देती हैं, जिसमें ओमेगा-3 और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।
हाइड्रेशन का खास ख्याल
मेलानिया हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। उनका मानना है कि हाइड्रेशन शरीर को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
कभी-कभी डाइट कोक भी शामिल
हालांकि, मेलानिया कभी-कभी डाइट कोक का भी सेवन करती हैं, लेकिन वह इसे बहुत सीमित मात्रा में लेती हैं।
मेलानिया ट्रंप का फिटनेस रूटीन: कैसे रखती हैं खुद को एक्टिव?
- रोजाना हल्का व्यायाम: मेलानिया अपने डेली रूटीन में हल्की एक्सरसाइज शामिल करती हैं, जिससे उनके शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। वह टेनिस और पिलेट्स को अपने फिटनेस रूटीन का हिस्सा मानती हैं।
- टेनिस (Tennis): मेलानिया को टेनिस खेलना बहुत पसंद है। यह उनकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
- पिलेट्स (Pilates): यह उनकी बॉडी को टोन और फ्लेक्सिबल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
टखनों पर वजन उठाने का अभ्यास
मेलानिया अपनी एक्सरसाइज में टखनों पर वजन उठाने जैसी कसरत भी करती हैं। यह छोटी-छोटी एक्सरसाइज कैलोरी जलाने में मदद करती हैं और शरीर को टोंड रखती हैं।
उनकी फिटनेस और खूबसूरती का सबसे बड़ा राज
मेलानिया के अनुसार, फिटनेस का सबसे बड़ा राज है सेल्फ-लव (खुद से प्यार करना)। वह खुद का ख्याल रखना अपनी प्राथमिकता मानती हैं। हमेशा सकारात्मक और एक्टिव रहने की कोशिश करती हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासन में रखती हैं।
मेलानिया की हेल्दी हेल्थ दे रही ये मैसेज
मेलानिया ट्रंप की फिटनेस और खूबसूरती लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम का पालन करना कितना जरूरी है। चीनी और जंक फूड को छोड़कर ताजे फल, सब्जियां और हाइड्रेशन पर ध्यान देना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। खुद के लिए समय निकालना और मानसिक स्वास्थ्य को महत्व देना भी फिट रहने का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications