King Charles III: किंग चार्ल्स के राजतिलक में नहीं आएंगी मेगन मर्केल, छोटी बहू से सम्राट को क्यों है नफरत?
किंग चार्ल्स का राजतिलक वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा, जहां अभी तक यूके के 38 सम्राटों का राजतिलक किया गया है और ताज पहनाया गया है। ये कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक, शाम साढ़े 4 बजे होगा।

Meghan Markle King Charles III: पूरी दुनिया की निगाहें आज ब्रिटिश शाही परिवार पर होंगी, क्योंकि एक भव्य समारोह में आज किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनियाभर से मेहमान आए हैं और खुद यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक किंग चार्ल्स के जुलूस की अगुवाई करेंगे।
समारोह में दुनिया के 200 राष्ट्राध्यक्षों और अन्य गणमान्य हस्तियों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया है, लेकिन ब्रिटिश राजपरिवार की छोटी बहू इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगी। बीबीसी के मुताबिक, सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है, कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल को इस शाही समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा या है।
हालांकि, इस कार्यक्रम में प्रिंस हैरी, जो मेगन मर्केल के पति हैं और जिन्हें ससेक्स ऑफ ड्यूक की उपाधि मिली है, वो आज के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है, कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल अपने दोनों बच्चों, प्रिंस आर्ची और राजकुमारी लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया में ही रहेंगी।
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा है, कि "बकिंघम पैलेस को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है, कि ससेक्स ऑफ ड्यूक 6 मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, डचेस ऑफ ससेक्स कैलिफोर्निया में प्रिंस आर्ची और राजकुमारी लिलिबेट के साथ रहेंगी।"

समारोह में काफी पीछे बैठेंगे प्रिंस हैरी
ताजा जानकारी के मुताबिक प्रिंस हैरी अपने पिता के राज्यभिषेक के वक्त शाही फैमिली से 10 कतार पीछे बैठेंगे। इसका दावा एक शाही परिवार के करीबी व्यक्ति ने किया है। आपको बता दें, कि प्रिंस हैरी अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं हैं। वह अपनी पत्नी मेगन के साथ 9 जनवरी 2020 को शाही परिवार से अलग हो गए थे। जब उन्होंने अपने परिवार से अलग होने का फैसला किया था, तो लोगों ने हैरानी जताई थी।
इससे पहले पत्रिता मेट्रो की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि इसकी बेहद कम संभावना है कि राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान प्रिंस हैरी अपने पिता और भाई विलियम के साथ मेल-मिलाप करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास चार्ल्स या विलियम के साथ बातचीत करने का समय नहीं भी हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूक ऑफ ससेक्स सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए शाही कार्यक्रम में जा रहे हैं। प्रिंस हैरी इस कार्यक्रम में इसलिए आ रहे हैं क्योंकि उनके पिता चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा वहां मौजूद रहे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी प्रिंस हैरी राज्याभिषेक में भाग लेने के लिए अकेले ब्रिटेन जाएंगे।

शाही परिवार की दोनों बहुओं में है झगड़ा
शाही समारोह में शामिल होने के लिए प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन को न्योता नहीं भेजा गया है। हालांकि शाही परिवार के करीबी लोगों को मानना है, कि अगर मेगन मर्केल इस समारोह में शामिल होतीं, तो इससे एक बड़ी समस्या हो सकती थी। क्योंकि, प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम की पत्नी केट और मेगन, दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।
द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ल्स खुश हैं कि उनका छोटी बेटा हैरी उनके साथ होगा। किंग चार्ल्स ने हमेशा से ही यह स्पष्ट कर रखा है, कि उनके लिए दोनों बेटे बराबर हैं। वह अपने दोनों बेटों से प्यार करते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा भी उनके साथ रहे।
हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि मेगन मर्केल अपने ससुर की सेवा करना चाहती हैं, लेकिन शाही परिवार के कई सदस्य नहीं चाहते हैं, कि वो किंग चार्ल्स के करीब जाएं। प्रिंस हैरी को भी अपने परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से पिछले साल सितंबर में अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के वक्त किंग चार्ल्स और बड़े भाई विलियम के साथ देखा गया था।
समारोह में हैरी की कोई आधिकारिक भूमिका नहीं होगी और वह जुलूस में हिस्सा भी नहीं लेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है, कि वह शनिवार को बाद में लोगों का अभिवादन करने के लिए बालकनी में परिवार के साथ दिखाई देंगे या नहीं?

किंग चार्ल्स को क्यों नहीं पसंद छोटी बहू?
शाही परिवार से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है, कि छोटी बहू मेगन मर्केल के खिलाफ किंग चार्ल्स को काफी कुछ कहा गया, जिससे छोटे बेटे और बहू के साथ काफी गलतफहमियां पैदा हो गईं।
वहीं, प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा 'स्पेयर' में शाही परिवार पर एक के बाद एक कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, कि उनकी शादी के बाद शाही घर में रहना उनके और उनकी पत्नी के लिए काफी कठिन हो गया था।

Recommended Video

अपनी किताब में हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, कि उनकी पत्नी मेघन को लेकर कुछ बात हुई थी और बात बढ़ गई, जिसके बाद प्रिंस विलियम उनपर टूट पड़े। विलियम ने उन्हें जमीन पर पटक दिया जिससे उनकी पीठ में चोट आई।
वहीं, मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहकर सनसनी फैला दी थी, कि चूंकी मेगन ब्लैक समुदाय से आती हैं, इसीलिए शाही परिवार में उनके साथ काफी भेदभाव किया गया। मेगन मर्केल ने कहा था, कि शाही परिवार में रहने के दौरान वो डिप्रेशन में आ गईं थीं। हालांकि, शाही परिवार ने नस्लीय भेदभाव आरोपों को सिरे से नकार दिया था और कहा था, कि शाही सदस्य मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी के इस इंटरव्यू से काफी निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications