देखें, बच्चे के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। ब्रिटेन के शाही परिवार में एक बार फिर से खुशियां आई है। शाही परिवार के नए मेहमान की पहली तस्वीर सामने आ गई है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बेटे की पहली तस्वीर सामने आ गई है। शाही परिवार के सबसे छोटे प्रिंस के जन्म के दो दिन प्रिंस हैरी और मार्कल मीडिया के सामने आए। डचेज ऑफ ससेक्स ने 6 मई को बेटे को जन्म दिया था।

Meghan Markle and Prince Harry with their baby boy for the first time
विंडसर कैसल के जॉर्ज हॉल में प्रिंस हैरी और मार्कल ने बेटे के साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान मां बनने की खुशी मेगन मार्कल के चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि ये जादू है। उन्होंने कहा कि मेरे पास दुनिया के दो सबसे अच्छे लड़के हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का पिछला दो दिन बेहद खास रहा है।

गौरतलब है कि 6 मई की सुबह 5.26 मिनट मेगन ने बेटे को जन्म दिया था। आपको बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन की संतान क्राउन की लाइन में 7वें नंबर पर है। नए प्रिंस के नाम को लेकर सट्टा बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे के नाम के आगे अभी प्रिंस का टाइटल नहीं लगेगा। प्रिंस की जगह उन्हें 'द अर्ल ऑफ डंबर्टन' के नाम से बुलाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच सट्टा बाजार में बच्चे के नाम को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+