Rupert Murdoch: 92 साल की उम्र में 5वीं शादी करने जा रहे रूपर्ट मर्डोक, जानिए कौन हैं ये अरबपति शख्स?

Rupert Murdoch 5th Marriage: एक कहावत है कि 'प्यार में उम्र नहीं होती'। इसी लाइन असलियत बनाते हुए दिग्गज मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। अरबपति रूपर्ट मार्डोक कि अब 5वीं होने जा रही है।

उन्होंने खुद अपनी शादी का अनाउंसमेंट किया है, जिसके बाद लगातार उनकी चर्चाएं हो रही है। गौर करने वाली बात यह है कि रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में फिर से शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

Rupert Murdoch

उम्र के आखिर पड़ाव पर प्यार होना और फिर शादी करना लोगों को हैरान कर रहा है। लेकिन मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में भी प्यार करना नहीं छोड़ रहे हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मर्डोक ने जून 2024 में अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा (Elena Zhukova) से शादी करने की योजना बनाई है।

पिछले साल भी किया था ऐलान, फिर कैंसिल

मर्डोक ने इससे पहले चार बार शादी हो चुकी है। उनका उतार-चढ़ाव भरा निजी जीवन अक्सर चर्चाओं में रहता है। पिछले साल मर्डोक ने डेंटल हाइजीनिस्ट से कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट बनी एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, लेकिन एक महीने से भी कम समय में उन्होंने शादी को रद्द कर दिया।

द टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एलेना झुकोवा, जो रूस (मॉस्को) से अमेरिका में आकर बस गईं, एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी (molecular biologist) हैं, जो 67 वर्ष की उम्र में मर्डोक से शादी रचाने जा रही हैं।

कथित तौर पर मर्डोक की शादी उनके कैलिफ़ोर्निया वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी। मर्डोक की आखिरी शादी एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी, जिसके बाद उनका तलाक साल 2022 में हुआ।

6 बच्चों के पिता मर्डोक, रचाई 4 शादी

मर्डोक, जिनके छह बच्चे हैं, उनकी पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से हुई थी, जिनसे उन्होंने 1960 के दशक के अंत में तलाक ले लिया था। इसके बाद दूसरी पत्नी अन्ना तोरव, जो एक अखबार की रिपोर्टर हैं, 1999 में तलाक लेने से पहले 30 साल से अधिक समय तक एक साथ रहे। फिर उनकी वेंडी डेंग से तीसरी शादी हुई, जो 2013 में समाप्त हो गई।

कई देशों में फैला मीडिया साम्राज्य

फोर्ब्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में साल 1931 में पैदा हुए मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बड़े अखबारों और टीवी चैनल्स के मालिक हैं। ब्रिटेन के मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अखबार उनके हैं। उनके मीडिया साम्राज्य में द वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज़ और अन्य प्रभावशाली आउटलेट शामिल हैं, जिनकी कीमत 20 बिलियन डॉलर से अधिक है।

फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 18.9 अरब डॉलर है, जो कि भारतीय करेंसी में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+