'देश आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं...', कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर MEA का बड़ा बयान
कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर भारत ने खिंचाई की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कनाडा ने लगातार भारत विरोधी चरमपंथियों को जगह दे रहा है। भारत ने कहा कि देश के आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता अरविंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कनाडा पर भारत विरोधियों गतिविधियों को समर्थन देने वालों महत्व देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप को देखा है।
गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंदम बागची ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कनाडा को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा, "कनाडा को हमने कहा है कि उन्होंने लगातार भारत विरोधी चरमपंथियों को जगह दी है और वास्तव में यही इस मुद्दे का मूल है। कनाडा में हमारे राजनयिक प्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा सरकार को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों को पूरा करना होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमने अपने आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों का हस्तक्षेप भी देखा है और यह अस्वीकार्य है।"

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते बुधवार (30 नवंबर) को कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार से भारत-नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आह्वान किया था।
ट्रूडो ने मीडिया से कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका से आ रही खबरें इस बात को स्पष्ट करती हैं कि हम शुरू से ही किस बारे में बात कर रहे हैं। भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने की जरूरत है कि हम इसकी तह तक पहुंच रहे हैं या फिर नहीं। ये एक गंभीर मुद्दा है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।"












Click it and Unblock the Notifications