विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुइज्जू से मुलाकात, अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता, बोले- Maldives के साथ संबंध
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Maldives President Muizzu) से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं की बीच मुलाकात के दौरान भारत- मालदीव के साथ संबंधों की मजबूती के साथ अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अहम बैठक के बाद जयशंकर ने भारत-मालदीव संबंधों को मजबूत करने के लिए मुइज्जू की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुइज्जू की बातचीत से उनके मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के साथ राष्ट्रपति मुइज्जू भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रविवार को भारत पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किरीटी वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज्जू की 6-10 अक्टूबर तक भारत यात्रा हुई है।
मुइज्जू के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मालदीव के राष्ट्रपति के नई दिल्ली आगमन की घोषणा की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत।"












Click it and Unblock the Notifications