शॉपिंग विवाद के चलते मॉरीशस की महिला राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा
अमीना गुरीब केमिस्ट्री की प्रफेसर थीं और साल 2015 में उन्हें मॉरीशस की पहली महिला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था
नई दिल्ली। मॉरीशस की पहली महिला राष्ट्रपति अमीना गुरीब फकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमीना गुरीब के वकील युसूफ मोहम्मद ने बताया कि वो (अमीना गुरीब) नहीं चाहती की उनकी वजह से देश की इकॉनमी पर फर्क पड़े। आपको बता दें कि गुरीब फकीम पर आरोप है कि उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपनी पर्सनल शॉपिंग के लिए किया।एक स्थानीय अखबार ने हाल ही में खुलासा किया था कि राष्ट्रपति ने इटली और दुबई में शॉपिंग के लिए प्लेनेट अर्थ इंस्टीट्यूट के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था।

वकील यूसुफ ने बताया कि गुरीब फकीम ने राष्ट्रहित में इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने बताया कि यह इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी होगा। युसूफ ने बताया कि अमीना गुरीब नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से देश की इकोनॉमी पर फर्क पड़े।
केमिस्ट्री की प्रोफेसर रही हैं अमीना
अमीना गुरीब केमिस्ट्री की प्रफेसर थीं और साल 2015 में उन्हें मॉरीशस की पहली महिला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्लेनेट अर्थ इंस्टीट्यूट नाम के अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पर्सनल शॉपिंग के लिए किया। यह संस्था छात्रवृत्ति के जरिए शिक्षा में अपनी मदद देती है और राष्ट्रपति इसकी बिना भुगतान के निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications