Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPI News: फ्रांस के बाद श्रीलंका और मॉरिशस में भी UPI की शुरुआत, इस तारीख को होगा लॉन्च

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI फ्रांस के बाद अब श्रीलंका और मॉरीशस में लांच होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार 12 फरवरी को ये दोनों देशों में लॉन्च हो सकता है। मॉरीशस में UPI के अलावा Rupay कार्ड भी लांच करने की तैयारी चल रही है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पीएम मोदी की उपस्थिति में दोनों देशों में UPI सेवाओं की शुरुआत होगी। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जागुनाथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहेंगे।

upi-services-will-start-in-sri-lanka-and-mauritius

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री ने फिनटेक इनोवेशन को साझेदार देशों के साथ साझा करने पर लंबे समय से जोर दिया है। तीनों देशों के इस कदम को इसकी ही एक कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

यह लॉन्च श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिकों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। भारत और मॉरीशस दोनों देशों में RuPay कार्ड का उपयोग भी शुरू होगा। इस लॉन्च से तेज और निर्बाध डिजिटल लेनदेन अनुभव का लाभ तीनों देशों के लोगों को होगा। देशों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा था कि भारत 12 फरवरी, 2024 को अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस टेक्नोलॉजी लॉन्च करेगा। इस संबंध में दोनों देशों के बीच यूपीआई पेमेंट गेटवे पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनके देश में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इससे पहले 2 फरवरी को फ्रांस में भी UPI लॉन्च किया गया था। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था।

आपको बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत की मोबाइल बेस्ड फास्ट पेमेंट सिस्टम है। इसका इस्तेमाल मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया।

इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। जुलाई 2021 में, भूटान BHIM ऐप के जरिए UPI लेन-देन की अनुमति देने वाला पहला देश बना था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+