Afghanistan: मौलवी अब्दुल कबीर बने अफगानिस्तान के नये प्रधानमंत्री, तालिबान के सर्वोच्च नेता ने किया नियुक्त
अफगानिस्तान के तालिबान शासक दुनिया से समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसने समावेशी सरकार का गठन नहीं किया है, लिहाजा उसे अंतर्राष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला है।

Afghanistan News Prime Minister: तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने बुधवार को मौलवी अब्दुल कबीर को अफगानिस्तान का नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है।
अफगानिस्तान की खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने बताया है, कि मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद की बीमारी के कारण तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने बुधवार को मौलवी अब्दुल कबीर को अफगानिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
मौलवी कबीर, जो अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के लिए उप प्रधान मंत्री थे, वो अब अखुंद के ठीक होने तक तालिबान सरकार के प्रमुख के रूप में काम करेंगे। आपको बता दें, कि अगस्त 2021 में काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को तालिबान सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया था।
मौलवी कबीर बने कार्यवाहक प्रधानमंत्री
हालांकि, तालिबान के अधिकारियों ने अखुंद की बीमारी के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है, लेकिन समाचार आउटलेट ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है, कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं।
Recommended Video

मौलवी कबीर पूर्वी पक्तिका प्रांत से हैं और कहा जाता है, कि वह जादरान जनजाति के हैं। उन्होंने 1996-2001 तक तालिबान के पूर्व शासन के दौरान नांगरहार प्रांत के गवर्नर के रूप में कार्य किया।
वह तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं, जिसने कतर में अमेरिका के साथ शांति वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
अगस्त 2021 में तालिबान की अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी के बाद, मौलवी कबीर को शुरू में अखुंद के आर्थिक डिप्टी के सहायक के रूप में और बाद में तालिबान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक डिप्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications