जिम में बॉडी बनाता दिखा 26/11 का मास्टरमाइंड लखवी, वीडियो वायरल, चैम्पियंस ट्रॉपी से पहले पाकिस्तान बेनकाब
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के ऑपरेसंश का कमांडर जकिउर रहमान लखवी का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह पाकिस्तान में आजाद घूम रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह डांस कर रहा है, स्पेशल जिम सेशन में जा रहा है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि लखवी की सही लोकेशन क्या है। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि लखवी ने अपना लुक बदल लिया है।
इससे पहले न्यायिक हिरासत के नाम पर भी लखवी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे देखा जा सकता है कि लखवी की लंबी दाढ़ी है। लेकिन तकरीबन एक महीने पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमे देखा जा सकता है कि लखवी क्लीन शेव है। वीडियो में वह अपनी बॉडी को दिखा रहा है।

बता दें कि लखवी को अमेरिका और यूएन ने वांटेड आतंकी घोषित कर रखा है। वह 26/11 का मास्टरमाइंड है। पाकिस्तान की कोर्ट ने लखवी को 2021 में पांच साल की सजा सुनाई थी। उसपर आरोप है कि उसने 2008 में मुंबई हमले की साजिश रची थी। इस हमले में 160 लोगों की मौत हो गई थी।
काफी समय तक पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा कि उसका इस हमले से कोई लेना-देना है। लेकिन एफएटीएफ के दबाव के बाद पाक ने लखवी को जेल भेज दिया। उसके बाद से कई बार देखा जा सकता है कि लखवी पाकिस्तान में आजाद घूम रहा है।
लखवी का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय रहा है, भारत ने बार-बार पाकिस्तान से मुंबई हमलों में उसकी कथित मास्टरमाइंड भूमिका के लिए उसे प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है। हालांकि पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है। अमेरिकी मीडिया ने लखवी और अजमल आमिर इमान, जिसे अजमल कसाब के नाम से भी जाना जाता है, के बीच समानताएँ देखी हैं, जो मुंबई हमलों में पकड़ा गया एकमात्र आतंकवादी था, दोनों पाकिस्तान के एक ही क्षेत्र से हैं।
मुंबई की घेराबंदी के दौरान लखवी की आतंकवादियों के साथ बातचीत के इंटरसेप्ट सहित उसकी संलिप्तता के सबूत पेश करने के बावजूद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने दबाव के तहत उन्हें प्राप्त किए जाने का हवाला देते हुए अदालत में इन्हें अस्वीकार्य करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications