सिडनी की एक इमारत में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे 100 से अधिक दमकलकर्मी
इलाके में आपातकालीन सेवाओं ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के वीडियो में सिडनी के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास एक इमारत में आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी दिखाई दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक इमारत में भीषण आग गई है। ये आग इतनी भीषण है कि उससे 7 मंजिला इमारत के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। इस आग को बुझाने के लिए 100 से अधिक फायर फाइटर और 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
घटना सिडनी के रैंडल स्ट्रीट, सरे हिल्स इलाके की है। जिस इमारत में आग लगी है, वह सिडनी के सेंट्रल स्टेशन के नजदीक है। आग के चलते इमारत के जलते हुए हिस्से सड़क पर गिर रहे हैं। इसके चलते इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
अग्निशमन सेवा ने चेतावनी दी है कि आग तेजी से फैल रही है और आसपास की इमारतों में भी इसके फैलने की आशंका है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है और सड़कों पर यातायात भी रोक दिया गया है।
घटनास्थल के वीडियो में सिडनी के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास एक इमारत में आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
फायर एंड रेस्क्यू एनएसडब्ल्यू ने एक बयान में कहा, "इमारत गिरना शुरू हो गई है, जबकि रिहायशी अपार्टमेंट सहित कई पड़ोसी इमारतों में आग फैलने लगी है।" फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Woah huge fire in the heart of Surry Hills right now in Sydney, sent by @annamccrea37 @abcnews @abcsydney. pic.twitter.com/HMQGwmvr2T
— Evelyn Leckie (@Evelyn_Leckie) May 25, 2023
न्यू साउथ वेल्स ट्रांसपोर्ट के एक अपडेट में कहा गया है कि आग के पास की रेल सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वीडियो में दिखाया गया है कि आग की लपटे पास की एक इमारत की छज्जे तक पहुंच गई। घटना से जुड़े अन्य अपडेट्स का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications