पाकिस्तान में भूकंप ने मचायी भीषण तबाही, 11 की मौत कई घायल
इस्लामाबाद। पूर्वी उत्तर भारत में आये भीषण भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप ने भीषण तबाही मचायी है।जानिये क्यों आता है भूकंप
नई दिल्ली सहित कई इलाकों में भीषण भूकंप के झटके
पाकिस्ताने में भूकंप के 7.7 के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप के चलते अभी तक पाकिस्तान में 11 लोगों के मरने की खबर मिली है। वहीं आशंका जतायी जा रही है और भी लोगों के मारे जाने की खबर आ सकती है।
जब भूकंप आये तो क्या करें और क्या ना करें
पाकिस्तान में भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, क्वेटा, कोहता और मालकंद में महसूस किये गये हैं। जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें दो बच्चे भी शामिल है।
पाकिस्तान में सेना प्रमुख ने राहत कार्य में जुट जाने के आदेश दे दिये हैं। माना जा रहा है पाकिस्तान में भूकंप के चलते और भी जान माल के नुकसान हुआ है।
सरगोढ़ा में भूकंप के चलते 10 लोग घायल हो गये हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत के पास आया है, भूकंप जमीन से 196 किलोमीटर नीचे तक है।













Click it and Unblock the Notifications