अमेरिका के ओरलैंडो में गोलीबारी, 7 लोग घायल
फ्लोरिडा, 01 अगस्त। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से फ्लोरिडा के ओरलैंडो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां मास शूटिंग में 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह गोलीबारी रविवार की रात तकरीबन 2 बजे हुई है। ओरलैंडो के पुलिस चीफ एरिक डी स्मिथ ने बताया कि रात 2 बजे कुछ लोगों के बीच में बड़ी लड़ाई हुई, इसी दौरान यह गोलीबारी हुई है। लड़ाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने हथियार निकाला भीड़ में फायरिंग कर दी। जिसमे 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थित स्थिर है। हालांकि अभी गोलीबारी करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल अमेरिका में 381 गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। औसतन हर रोज 1.7 मास शूटिंग अमेरिका में हो रही है। अमेरिका में इस तरह की हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका को असॉल्ट हथियारों को प्रतिबंधित करने की जरूरत है, जिससे कि बच्चों और परिजनों को सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने हथियारों का लाइसेंस खरीदने की उम्र को 18 साल से बढ़ाकर 21 साल किए जाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications