मरियम नवाज का बड़ा आरोप, 'इमरान सरकार ने जेल के वाशरूम में भी लगवाए थे कैमरे'
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं। मरियम नवाज ने कहा है कि इमरान खान सरकार पर महिलाओं के साथ बुरा सुलूक कर रही है। मरियम ने कहा कि जब वो जेल में बंद थीं तो उनके सेल में कैमरे थे। इमरान सरकार ने वाशरूम में भी हिडेन कैमरे लगवा रखे थे।
Recommended Video

मरियम नवाज ने कहा कि अगर महिलाओं के साथ जेलों में होने वाले सुलूक के बारे में बता दें तो इमरान सरकार मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि जब इमरान सरकार उनके साथ ऐसा कर सकती है तो बाकी महिलाओं का क्या हाल होगा आप सोच भी नहीं सकते।
दुनिया को सच बताना मकसद
मरियम नवाज के कहा मैं सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही हूं इसलिए मैं इन घटनाओं का रोना नहीं रोऊंगी कि मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। मैं इन सबके पीछे छिपने के लिए नहीं ये सब बता रही हूं। मैं दुनिया को सच बताना चाहता हूं कि जब वे मेरे बेडरूम का दरवाजा तोड़कर उसमें घुस सकते हैं । जेल में बंद रहते हुए उनके वाशरूम में हिडेन कैमरे लगवा सकते हैं तो आम महिलाओं की क्या स्थिति होगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने कराची में बड़ी रैली को संबोधित किया था जिसके बाद फौज के अफसर उनके होटल में घुस गए थे और मरियम नवाज और उनके पति कैप्टन सफदर को गिरफ्तार किया था। मामले में फौज के अफसरों ने सिंध पुलिस के डीआईजी को अगवा कर उनसे वारंट पर हस्ताक्षर करवाए थे। जिसके बाद सिंध पुलिस के अफसरों ने छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया था। मामले में पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने जांच के आदेश दिए थे।
सेना से बातचीत को तैयार
पीडीएम के बैनर तले एकजुट विपक्ष ने इमरान सरकार को परेशान कर रखा है। विपक्ष की रैली में ही पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पहली बार सेना का नाम लेकर इमरान खान को सत्ता में पहुंचाने के लिए चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। वहीं सेना से बातचीत के मुद्दे पर मरियम नवाज ने कहा कि सेना का काम सीमाओं की रक्षा करना है न कि सियासत में हस्तक्षेप करना। सेना से बातचीत के सवाल पर मरियम ने कहा कि उन्हें सेना के साथ बातचीत में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इमरान सरकार को बाहर जाना होगा। सेना से बातचीत संविधान के दायरे में रहकर होनी चाहिए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications