कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले के बाद अमेरिकी सीनेट समिति के सामने पेश होंगे जुकरबर्ग
वॉशिंगटनः ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले के बाद अमेरिकी कांग्रेस ने फेसबुक सीईओ को तलब किया है। कैंब्रिज एनालिटिका नाम की कंपनी पर अमेरिका के पांच करोड़ नागरिकों के निजी डाटा चुराने और दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। दुनिया के कई देशों ने कैंब्रिज एनालिटिका से इसके बारे में जवाब मांगा है। अमेरिकी कांग्रेस समिति ने फेसबुक के सीईओ के साथ-साथ गूगल और ट्विटर के सीईओ को भी तलब किया है।

10 अप्रैल को होगी बैठक
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अप्रैल को मार्क जुकरबर्ग, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को अमेरिकी कांग्रेस समिति के चेयरमैन चक्र ग्रैसली के सामने पेश होना होगा। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में फेसबुक के सीआई से भूत और भविष्य की नीतियों पर चर्चा होगी।

बैठक में कई मुद्दों पर होगी बात
अमेरिकी कांग्रेस समिति में उपभोक्ताओं के डाटा की निगरानी और सुरक्षा पर बात की जाएगी। इस बैठक में यूजर के डाटा के संकलन, जमा करने और बांटने के व्यवसायिक मापदंड पर आधारित होगी। ट्विटर और गूगल के सीईओ को भी बुलाया गया है, सोशल मीडिया पर डाटा प्राइवेसी के बारे में चर्चा की जाएगी।

अमेरिका के सीनेटर मार्क वार्नर ने मांगा जवाब
अमेरिका के सीनेटर मार्क वार्नर ने डाटा सुरक्षा पर तकनीकी कंपनियों से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि वह फेसबुक, ट्विटर और गूगल की सफलता का जश्न मनाते हैं, लेकिन इन कंपनियों शक्ति के साथ उन्हें कुछ जिम्मेदारियां भी मिली हैं, जिनकी उन्हें जानकारी होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications