दूसरी बार बेटी के पिता बने मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक पर पोस्ट किया 'नन्हीं परी' के नाम खत
नई दिल्ली। फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर फिर एक बेटी ने जन्म लिया है। जी हां वो दूसरी बार बेटी के पिता बने हैं। जुकरबर्ग ने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है। मार्क जुकरबर्ग ने नवजात बेटी संग फेमली फोटो अपने वॉल पर पोस्ट की है। इसके अलावा जुकरबर्ग ने अपनी नई नवेली बेटी के नाम एक लेटर भी लिखा है। इस लेटर में जुकरबर्ग ने अपनी नवजात बेटी को 'अगस्त' के नाम से पुकारा है।

जुकरबर्ग ने आगे लिखा है तुमने जिस पीढ़ी में जन्म लिखा है, यहां साइंस और टेक्नोलॉजी में निरंतर प्रगति हो रही है, ऐसे में तुम हमसे ज्यादा बेहतर जिंदगी बिताओगी और ऐसा होने देने में हमारी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। मुझे पता है कि सुर्खियां अमूमन ज्यादा चीजों पर ही केंद्रित होती हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि पॉजिटिव ट्रेंड को जीत मिलेगी। हम तुम्हारी पीढ़ी और भविष्य को लेकर बहुत आशावादी हैं।''
पढि़ए वो फेसबुक पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications