नए साल पर मार्क जकरबर्ग ने लिया ये संकल्प, क्या बदल पाएंगे फेसबुक की किस्मत?

हर साल की तरह इस साल भी फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने नए साल पर संकल्प लिया है। मार्क नए साल के मौके पर एक संकल्प जरूर लेते हैं जिसे वो पूरा करना चाहते हैं लेकिन उनका इस साल का संकल्प सबसे कठिन माना जा रहा है।

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने नए साल पर संकल्प लिया है। मार्क नए साल के मौके पर एक संकल्प जरूर लेते हैं जिसे वो पूरा करना चाहते हैं लेकिन उनका इस साल का संकल्प सबसे कठिन माना जा रहा है। मार्क ने संकल्प लिया है कि इस साल वो फेसबुक की सभी खामियों को दूर करेंगे।

Mark Zuckerberg

फेसबुक संस्थापक साल 2009 से हर नए साल पर एक संकल्प लेते आए हैं। इसमें रोज टाई पहन कर जाना, चाइनीज भाषा सीखना और अमेरिका के सभी राज्य घूमना था। इस साल उन्होंने कोई निजी संकल्प न लेकर केवल फेसबुक के लिए संकल्प लिया है। फेसबुक पिछले साल कई कारणों से चर्चा में भी रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट पर फेक न्यूज को बढ़ावा देने से लेकर पक्षपात करने और सेंसरशिप तक का आरोप लगा था।

मार्क जकरबर्ग अब अपनी कंपनी को इन आरोपों से बाहर निकालना चाहते हैं। अपने संकल्प के बारे में फेसबुक पर बताते हुए मार्क जकरबर्ग ने लिखा कि, 'दुनिया चिंतित और विभाजित महसूस कर रही है। फेसबुक को अभी काफी काम करना है। हमारे समुदाय को दुर्व्यवहार और नफरत से बचाना है। राष्ट्र-राज्यों के हस्तक्षेप से बचाना है।' उन्होंने आगे लिखा कि इस साल ये भी सुनिश्चित करना है कि फेसबुक पर बिताया गया समय सही हो।

फेसबुक सीईओ ने लिखा कि इस साल उनका संकल्प इन्हीं सभी मसलों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि 'सभी गलतियों को नहीं रोका जा सकता लेकिन फिलहाल फेसबुक के टूल्स और पॉलिसी को लागू करने में हम काफी गलतियां बरत रहे हैं। अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं तो 2018 का अंत अच्छा साबित होगा।'

ये भी पढ़ें: नए साल पर इतने नशे में था युवक, टैक्सी में पार किए तीन देश और बिल आया सवा लाख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+