Mark zuckerberg beef: गो पालन कर रहे मार्क जुकरबर्ग, दुनिया की सबसे अच्छी बीफ बनाने के लिए देते हैं बीयर-बादाम
मेटा के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में खुलासा किया कि वह "दुनिया में सबसे बेहतर गोमांस" बनाने के लिए एक खेत में मवेशी पाल रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बताया है कि वह इसके लिए अपनी गाय को सूखे मेवे को बियर में मिक्स कर खिलाते हैं।
जुकरबर्ग ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गाय और बीफ के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया है। अपने पोस्ट में जुकरबर्ग ने बताया है कि वह काउई द्वीप के को'ओलाउ रेंच में मवेशी वाग्यू और एंगस पाल रहे हैं।

गौरतलब है कि एंगस छोटे मवेशियों की एक स्कॉटिश नस्ल है जो अपने स्टेक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में बहुत पसंद की जाती है और वाग्यू गोमांस के लिए पाले गए चार प्रकार के जापानी मवेशियों का एक संग्रह है।
मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह इन मवेशियों सिर्फ पाल नहीं रहे हैं। इसके पीछे उनका खास उद्देश्य है, ऐसे में गायों को खास तरह का खाना दिया जा रहा है। उनकी योजना दुनिया में सबसे उच्च गुणवत्ता वाला गोमांस बनाना है।
टेक अरबपति ने कहा कि यह उनका अब तक का "सबसे स्वादिष्ट" प्रोजेक्ट है। उन्होंने यह भी चर्चा की कि कैसे उन्होंने अपनी बेटियों को खेत चलाने में शामिल किया, जिससे उन्हें एक परिवार के रूप में प्रयास से अधिक जुड़ाव महसूस करने में मदद मिली।
मेटा सीईओ ने टिप्पणी की, "मेरी बेटियां मैक के पेड़ लगाने और हमारे विभिन्न जानवरों की देखभाल करने में मदद करती हैं। हम अभी भी यात्रा के शुरुआती दौर में हैं और हर मौसम में इसमें सुधार करना मजेदार है।"
पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग की एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके सामने पका हुआ बीफ रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में उनकी बेटी खेत में काम करती हुई दिखाई दे रही है।
उनकी इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- जुकरबर्ग का ये शौक शाकाहारी और वीगन पसंद लोगों को बहुत तकलीफ देने वाला है। एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "यह धन, भूमि और संसाधनों की बिल्कुल बर्बादी है।"












Click it and Unblock the Notifications