फ्री स्पीच पर हो-हल्ला करने वाले जो बाइडेन की मार्क जुकरबर्ग ने खोली पोल, एक चिट्ठी से बेनकाब हो गई कमला हैरिस
Mark Zuckerberg: फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने जो बाइडेन-कमला हैरिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है, कि कोविड-19 से संबंधित पोस्ट्स को सेंसर करने के लिए उनके ऊपर दबाव डाला गया था।
हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी को लिखे एक पत्र में मार्क जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है, कि बाइडेन-हैरिस प्रशासन ने कोविड से संबंधित पोस्ट को सेंसर करने के लिए मेटा की टीमों पर "बार-बार दबाव डाला"। मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह कहा, कि उन्हें "अफसोस" है कि वे इसके बारे में "ज्यादा मुखर" नहीं हो सके।

जुकरबर्ग के पत्र में क्या लिखा है?
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, जुकरबर्ग ने लिखा है, कि "2021 में, व्हाइट हाउस सहित बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हास्य और व्यंग्य सहित कुछ COVID-19 सामग्री को सेंसर करने के लिए महीनों तक हमारी टीमों पर बार-बार दबाव डाला और जब हम सहमत नहीं हुए, तो उन्होंने हमारी टीमों के प्रति बहुत निराशा व्यक्त की। अंततः, यह हमारा फैसला था कि सामग्री को हटाना है या नहीं, और हम अपने फैसलों के मालिक हैं, जिसमें इस दबाव के मद्देनजर हमारे प्रवर्तन में किए गए COVID-19-संबंधी परिवर्तन भी शामिल हैं।"
उन्होंने आगे लिखा है, कि "मेरा मानना है, कि सरकार का दबाव गलत था, और मुझे खेद है, कि हम इस बारे में ज्यादा मुखर नहीं थे। मुझे यह भी लगता है, कि हमने कुछ ऐसे विकल्प चुने हैं, जो पिछली घटनाओं और नई जानकारी के लाभ के साथ, हम आज नहीं चुन सकते। जैसा कि मैंने उस समय अपनी टीमों से कहा था, मुझे दृढ़ता से लगता है, कि हमें किसी भी दिशा में किसी भी प्रशासन के दबाव के कारण अपने सामग्री मानकों से समझौता नहीं करना चाहिए और अगर ऐसा कुछ फिर से होता है, तो हम पीछे हटने के लिए तैयार हैं।"
Mark Zuckerberg just admitted three things:
— House Judiciary GOP 🇺🇸🇺🇸🇺🇸 (@JudiciaryGOP) August 26, 2024
1. Biden-Harris Admin "pressured" Facebook to censor Americans.
2. Facebook censored Americans.
3. Facebook throttled the Hunter Biden laptop story.
Big win for free speech. pic.twitter.com/ALlbZd9l6K
रिपब्लिकन पार्टी ने साधा निशाना
रिपब्लिकन पार्टी की न्यायपालिका पर हाउस कमेटी ने एक्स पर जुकरबर्ग का पत्र पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, कि "मार्क जुकरबर्ग ने अभी तीन बातें स्वीकार की हैं: 1. बाइडेन-हैरिस प्रशासन ने अमेरिकियों को सेंसर करने के लिए फेसबुक पर "दबाव" डाला। 2. फेसबुक ने अमेरिकियों को सेंसर किया। 3. फेसबुक ने हंटर बाइडेन लैपटॉप की स्टोरी को दबा दिया। फ्री स्पीच के लिए बड़ी जीत।"
पत्र में, मार्क जुकरबर्ग ने यह भी याद दिलाया है, कि एफबीआई ने 2020 के चुनाव से पहले बाइडेन परिवार और ब्यूरिज्म के बारे में संभावित रूसी दुष्प्रचार अभियान के बारे में मेटा को चेतावनी दी थी। मेटा ने बाद में बाइडेन परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक स्टोरी को कम कर दिया। हालांकि, जुकरबर्ग ने जोर देकर कहा, कि कहानी को कम नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि यह रूसी प्रोपेगेंडा नहीं था।
जुकरबर्ग ने कहा, कि "उस साल जब हमने न्यूयॉर्क पोस्ट की एक स्टोरी देखी, जिसमें तत्कालीन डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्टिंग की गई थी, तो हमने उस स्टोरी को तथ्य-जांचकर्ताओं को समीक्षा के लिए भेजा और जवाब की प्रतीक्षा करते हुए इसे अस्थायी रूप से हटा दिया। अब यह स्पष्ट हो गया है, कि रिपोर्टिंग रूसी दुष्प्रचार नहीं थी, और पीछे मुड़कर देखें, तो हमें स्टोरी को हटाना नहीं चाहिए था।"
मार्क जुकरबर्ग के ये आरोप काफी सनसनीखेज हैं, क्योंकि ये वही बाइडेन प्रशासन है, जो बार बार फ्री स्पीच का हल्ला मचाता रहता है, लेकिन खुद फ्री स्पीच का गला घोंटने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications